गुजरात के पोरबंदर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे भाजपा सांसद रमेशभाई धादुक ने 30 सितंबर को एक इन्फ़ोग्राफ़िक ट्वीट किया. इन्फ़ोग्राफ़िक में स्ट्रीट लाइट से जगमगाते एक हाईवे की तस्वीर थी. उन्होंने लिखा, “राष्ट्रीय राजमार्ग -2, उमवाड़ा चौकड़ी, रामनाथ धाम गोंडल के पास सड़क पर अंधेरा होने के कारण, नेशनल हाईवे अथॉरिटी को एक उंचा मास्ट टॉवर बनाने का प्रस्ताव दिया गया था. टॉवर बनाने का काम शुरू करने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी का बहुत-बहुत धन्यवाद.”

उन्होंने यही इन्फ़ोग्राफ़िक फ़ेसबुक पर भी शेयर किया.

न्यूज़ीलैंड की तस्वीर

इन्फ़ोग्राफ़िक से हाईवे की तस्वीर को क्रॉप करके रिवर्स इमेज सर्च करने पर असल तस्वीर हमें गेटी इमेजेज़ पर मिली. इसके कैप्शन में लिखा है, “ऑकलैंड शहर में रात को सुनसान रास्ते का दृश्य.”

नीचे रमेशभाई धादुक के पोस्ट किये गये इन्फ़ोग्राफ़िक और गेटी इमेज पर दी गयी तस्वीर में समानता देखी जा सकती है. साफ़ तौर पर ये दोनों एक ही तस्वीर है. रमेशभाई धादुक के ट्वीट में हाईवे को लाल रंग से हाईलाइट किया गया है.

गेटी इमेजेज पर न्यूज़ीलैंड में इस तरह की दूसरी तस्वीरें भी हैं.

अहमदाबाद के पूर्व मेयर बिजल पटेल ने इससे पहले सियोल की तस्वीर अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट की बताकर शेयर की थी.


नरेन्द्र मोदी की अमरीकी यात्रा के दौरान उन्हें अपशब्द कहने वाला वीडियो भ्रामक है, देखिये :

ग़लत
दावा:
गुजरात में पुनर्निर्मित हाईवे की तस्वीर

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें