सोशल मीडिया पर रोबोट का एक वीडियो काफ़ी शेयर किया जा रहा है. दावा है कि ये रोबोट इज़राइल की इंटेलिजेंस एजेंसी मोसाद ने बनाया है. अरुण देशपांडे ने ये वीडियो ट्वीट करते हुए दावा किया कि इज़राइल ने आतंकवादियों से लड़ने के लिए इतना अद्भुत रोबोट बनाया है. आर्टिकल लिखे जाने तक इस वीडियो को 2 लाख 42 हज़ार बार देखा और 800 से ज़्यादा बार रीट्वीट किया गया है. (ट्वीट का आर्काइव लिंक)

गोपाल गोस्वामी ने ये वीडियो इसी दावे के साथ ट्वीट किया. (ट्वीट का आर्काइव लिंक)

फ़ेसबुक पर ये वीडियो इज़राइल के रोबोट का बताते हुए पोस्ट किया गया है. (पोस्ट का आर्काइव लिंक)

future israel Robot technology

future israel Robot technology

Posted by Vestigempcd on Wednesday, 12 August 2020

हमने पाया कि ये वीडियो इज़राइल के रोबोट का बताते हुए साल 2019 से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. ये वीडियो एक तेलुगु मेसेज के साथ भी शेयर किया गया है.

फ़ैक्ट-चेक

ऑल्ट न्यूज़ इस वीडियो की जांच नवंबर 2019 में ही कर चुका है. तब ये वीडियो इस दावे से शेयर हो रहा था कि अमरीकी सेना ने रोबोट के इस्तेमाल से बगदादी को मारा था. दरअसल, ये वीडियो असली रोबोट का नहीं बल्कि कंप्यूटर की मदद से बनाया गया है. ट्विटर हैन्डल ‘@DavidPraiseKalu’ ने 1 नवंबर 2019 को ये वीडियो ट्वीट करते हुए बताया कि सैनिकों को पीछे छोड़ने वाला ये वीडियो असली नहीं बल्कि VFX है. ट्वीट के मुताबिक, ये वीडियो कॉरिडर डिजिटल ने CGI (कंप्यूटर जनेरटेड इमेजरी) की मदद से बनाया गया है.

इस आधार पर हमने कॉरिडोर डिजिटल का यूट्यूब चैनल खंगाला. कॉरिडोर डिजिटल ने आर्मी रोबोट का ये वीडियो 26 अक्टूबर 2019 को अपलोड किया था. ये वीडियो, कॉरिडोर डिजिटल का क्रियेशन है. 27 अक्टूबर को कॉरिडोर डिजिटल ने VFX की मदद से आर्मी रोबोट को बनाने की प्रक्रिया बताते हुए एक वीडियो अपलोड किया था.

इसके अलावा, 31 अक्टूबर 2019 को कॉरिडोर डिजिटल ने रोबोट बनाने की प्रक्रिया के बारे में एक वीडियो अपलोड किया था. इस वीडियो के मुताबिक, ये रोबोट VFX की मदद से बनाया गया है. इसमें साफ़ दिख रहा है कि कैसे एक व्यक्ति रोबोट की तरह गोली चलाने, भागने, कूदने जैसे काम करता है.

नीचे दी गई तस्वीरों में साफ़ दिखाई देता है कि वीडियो में दिख रहा रोबोट असल में एक इंसान है.

This slideshow requires JavaScript.

तो इस तरह, VFX की मदद से बनाये गए रोबोट का वीडियो सोशल मीडिया पर झूठे दावे से शेयर किया गया कि इज़राइल की इंटेलिजेंस एजेंसी मोसाद ने एक रोबोट बनाया है जो कि हर कदम पर इंसान से आगे है.


ऑल्ट न्यूज़ को डोनेट करें:

ग़लत
दावा:
इज़रायल की इंटेलिजेंस एजेंसी मोसाद ने बनाया एक आर्मी रोबोट

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें