यूक्रेन-रूस विवाद के बीच CNN न्यूज़ चैनल का एक स्क्रीनग्रैब सोशल मीडिया पर वायरल है. स्क्रीनग्रैब में रूस के रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तस्वीर है. और साथ में उनके हवाले से लिखा है, “भारत को दखल नहीं देनी चाहिए, वरना परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे”. ट्विटर यूज़र सोनू मेहरा ने ये स्क्रीनग्रैब ट्वीट करते हुए लिखा कि पुतिन ने भारत को दखलअंदाज़ी नहीं करने को कहा और यहां गोदी मीडिया पुतिन को विश्व का महान नेता बता रही है. आर्टिकल लिखे जाने तक इस ट्वीट को 2500 लाइक्स मिल चुके हैं. (ट्वीट का आर्काइव लिंक)

ट्विटर हैन्डल ‘@Manav_SS_Gupta’ ने भी ये तस्वीर इसी दावे के साथ ट्वीट की. (आर्काइव लिंक)

फ़ेसबुक और ट्विटर पर और भी कई यूज़र्स ने ये स्क्रीनग्रैब पोस्ट किया. व्हाट्सऐप पर भी ये स्क्रीनग्रैब शेयर किया गया है.

This slideshow requires JavaScript.

फ़ैक्ट-चेक

आसान से रिवर्स इमेज सर्च से ऑल्ट न्यूज़ को 12 नवंबर 2019 की CNN की रिपोर्ट मिली. वायरल स्क्रीनग्रैब से अलग असली स्क्रीनग्रैब पर लिखा है, “उच्च रूसी अधिकारियों ने 2020 के अमेरिकी इलेक्शन में दखल देने की बात का मज़ाक उड़ाया”. इसके ऊपर लिखा है, “पुतिन की नई पंचलाइन”. यानी, वायरल स्क्रीनग्रैब में अलसी टेक्स्ट हटाकर भारत की दखलअंदाज़ी वाली बात लिखी गई है.

‘The Lead CNN’ ने 12 नवंबर 2019 को ट्विटर पर असली स्क्रीनग्रैब ट्वीट किया था.

कुल मिलाकर, CNN के ब्रॉडकास्ट का एक स्क्रीनग्रैब एडिट कर शेयर किया गया.

ग़लत
दावा:
पुतिन ने भारत को चेतावनी दी और कहा कि यूक्रेन विवाद में दखल देने पर भुगतने होंगे परिणाम

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें