सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है. वीडियो में एक महिला एक व्यक्ति के साथ झगड़ते हुए और उसे चप्पल से मारते हुए दिख रही है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो आंध्रप्रदेश के करीमनगर के कांग्रेस कार्यालय का है जहां ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आयी महिला के साथ छेड़छाड़ हुई थी. दावे के अनुसार महिला ने छेड़छाड़ करनेवाले व्यक्ति की पिटाई की. ट्विटर यूज़र ‘रजनी शर्मा T. A. B सनातनी’ ने ये वीडियो इसी दावे के साथ पोस्ट किया. आर्टिकल लिखे जाने तक इस वीडियो को 4 हज़ार बार देखा जा चुका है. (ट्वीट का आर्काइव लिंक)

फ़ेसबुक यूज़र नीरज कौशिक ने भी ये वीडियो इसी दावे के साथ पोस्ट किया. (पोस्ट का आर्काइव लिंक)

 

आंध्रा के करीमनगर *कांग्रेस* कार्यालय में पहले ध्वजारोहण..फिर मुख्य अतिथि की छेड़छाड़ करने पर चप्पल वितरण😆😆😆

Posted by Neeraj Kaushik on Monday, 23 August 2021

फ़ेसबुक से लेकर ट्विटर पर ये वीडियो वायरल है.

फ़ैक्ट-चेक

ऑल्ट न्यूज़ ने इस वीडियो की जांच के लिए यूट्यूब पर की-वर्ड्स सर्च किया. 15 अगस्त 2014 की ETV आंध्र प्रदेश की वीडियो रिपोर्ट में इस घटना की खबर शेयर की गई थी. रिपोर्ट के मुताबिक, करीमनगर में ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान YSR कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ था.

आगे, सर्च करने पर हमें 15 अगस्त 2014 की NDTV की रिपोर्ट मिली. आर्टिकल के मुताबिक, वीडियो में दिख रही महिला YSR कांग्रेस की महिला विंग की नेता सुशीला है. वीडियो में सुशीला ज़िला प्रमुख भास्कर रेड्डी को चप्पलों से मार रही थी. खबर के मुताबिक, सुशीला ने भास्कर पर आरोप लगाया था कि वो उन्हें पार्टी कार्यक्रमों की जानकारी नहीं देते थे. और साथ ही भास्कर रेड्डी ने सुशीला को महिला विंग का प्रमुख पद नहीं दिया था. इसके अलावा, सुशीला ने पार्टी कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप भी लगाया था. रिपोर्ट के मुताबिक, YSRC ने इस घटना को अंदरूनी मामला बताकर रफ़ा-दफ़ा कर दिया था.

कुल मिलाकर, 7 साल पहले YSRC के कार्यकर्ताओं के बीच हुई हाथापाई का वीडियो हाल में आंध्र प्रदेश के कांग्रेस कार्यालय में हुए विवाद का बताकर शेयर किया.


उज्जैन में लगे ‘काज़ी साहब ज़िन्दाबाद’ के नारे, मगर पुलिस का कहना है कि ‘पाकिस्तान ज़िन्दाबाद’ भी कहा गया:

असत्य
दावा:
करीमनगर के कांग्रेस कार्यालय में महिला अतिथि से छेड़छाड़ पर महिला ने कार्यकर्ताओं की पिटाई की

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है।

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें