पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें उन्हें कई विवादित बयान देते हुए देखा जा सकता है. वीडियो की शुरुआत सुवेंदु अधिकारी भबानीपुर और नंदीग्राम की सीटें जीतने की बात से करते हैं. फिर, वो आगे कहते हैं: “हम सिर्फ हिंदुओं के लिए काम करेंगे, और पश्चिम बंगाल में 27% मुस्लिम आबादी को खत्म कर देंगे. इस तरह, हमारा काम ये सुनिश्चित करेगा कि भाजपा 100 से ज़्यादा सालों तक सत्ता में रहें.”
X यूज़र (@Naira_Seth1) ने वायरल क्लिप पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि ये राजनीति का मुखौटा पहने हुए “बहुसंख्यक उग्रवाद” का मामला है. (आर्काइव)
Suvendu Adhikari openly bragged about defeating Mamata Banerjee in Nandigram, then reportedly declared that BJP will “only work for Hindus” and “eliminate the 27% Muslims of West Bengal” to stay in power for 100 years.
This is not governance. This is majoritarian extremism pic.twitter.com/MyIgERbyD2
— Naira Seth (@Naira_Seth1) May 7, 2026
X यूज़र (@Divyayadav98178) ने इस वीडियो को पोस्ट किया जिसे ये आर्टिकल लिखे जाने तक 8 हज़ार से ज़्यादा बार देखा गया. पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां है.

X यूज़र (@nilakshirabhaa) ने भी इस क्लिप को वायरल दावे के साथ पोस्ट किया था. बाद में इसे हटा लिया गया.

फ़ैक्ट-चेक
वीडियो से साफ है कि ये AI जनरेटेड है. क्लिप के बाद वाले हिस्से में दिख रहा शख्स सुवेंदु अधिकारी नहीं है.

वीडियो में दिख रहे शख्स की आवाज़ भी सुवेंदु अधिकारी के वॉयस से मेल नहीं खाती है.
स्पीकर के सामने रखे गए माइक्रोफ़ोन पर लिखा टेक्स्ट अजीब है और इनमें कोई शब्द स्पष्ट नहीं है. ये आर्टिफ़िशियल वीडियो की तरह लगता है.

वीडियो की जांच करने पर, हमने उच्चारण, लिप सिंक, साथ ही सिर, मुंह और हाथों की गतिविधियों में कई अन्य विसंगतियां देखीं.
हमने सबंधित कीवर्ड सर्च किया कि क्या किसी न्यूज़ आउटलेट ने विवादास्पद बयानों पर कोई रिपोर्ट पब्लिश की है, लेकिन हमें कुछ नहीं मिला.
हमने वीडियो को हाइव के AI डिटेक्शन टूल में भी चेक किया और मालूम हुआ कि वीडियो के आर्टिफ़िशियली तौर पर बनाए जाने की पूरी संभावना है जो 0:25 टाइमस्टैम्प के आसपास 98.8% तक है.

इसके बाद, हमने वीडियो से फ़्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च किया. हमें सुवेंदु अधिकारी का एक प्रेस बाइट मिला. 6 मई को PTI ने इसे पोस्ट किया था.
VIDEO | Kolkata, West Bengal: BJP’s Suvendu Adhikari says, “I urge everyone to remain calm, all TMC goons will be tackled through law.”
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7)#Kolkata pic.twitter.com/XK6SAhLG8q
— Press Trust of India (@PTI_News) May 6, 2026
इस अंश में, सुवेंदु अधिकारी ने वादा किया है कि अपराधियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसमें कहीं भी वो हिंदू या मुसलमानों का कोई ज़िक्र नहीं करते है.
कुल मिलाकर, वायरल वीडियो जिसमें कथित तौर पर पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी को भाजपा की सत्ता में बने रहने के लिए पश्चिम बंगाल में मुस्लिम आबादी को ख़त्म करने का वादा करते हुए दिखाया गया है, वो AI-जेनरेटेड है और असली नहीं है.
सत्ता को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता का कॉरपोरेट और राजनीति, दोनों के नियंत्रण से मुक्त होना बुनियादी ज़रूरत है. और ये तभी संभव है जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर ऑल्ट न्यूज़ को डोनेट करें.
बैंक ट्रांसफ़र / चेक / DD के माध्यम से डोनेट करने सम्बंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.




