10 मार्च को पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी को नंदीग्राम में एक चुनाव प्रचार के दौरान चोट लगी. उन्हें अस्पताल में भर्ती किए जाने की तस्वीर तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई रही. इसके बाद जब उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया उस समय व्हीलचेयर पर बैठी उनकी एक तस्वीर को एडिट कर शेयर करते हुए ये दावा किया जाने लगा कि वो घायल होने का नाटक कर रही थी. इस ग़लत दावे पर ऑल्ट न्यूज़ की फ़ैक्ट चेक रिपोर्ट यहां पढ़ी जा सकती है. अब दो तस्वीरें शेयर की जा रही हैं. पहली तस्वीर में उनके बाएं पांव में पट्टी दिख रही है और दूसरी तस्वीर में वो व्हीलचेयर पर पर बैठी हैं और दाएं पांव में पट्टी लगी दिख रही है. एक फ़ेसबुक यूज़र ने दो तस्वीरें शेयर करते हुए ये दावा किया कि दो दिन में बैंडेज बाएं से दाहिने तरफ़ हो गया.

ट्विटर पर भी कुछ यूज़र्स ये दावा कर रहे हैं.

कई यूज़र्स ने ऐसा ही दावा किया है. ऑल्ट न्यूज़ के व्हाट्सऐप नंबर पर भी इस दावे की पड़ताल के लिए रिक्वेस्ट मिले हैं.

फ़ैक्ट चेक

इन दोनों तस्वीरों में पहली तस्वीर कई मीडिया संगठनों ने 11 मार्च को शेयर की थी. इसमें दिख रहा है कि चोट उनके बाएं पांव में लगी थी.

दूसरी तस्वीर का रिवर्स इमेज सर्च करने से हमें आउटलुक इंडिया का आर्टिकल मिला. इसमें ममता बनर्जी के बाएं पांव में पट्टी लगी दिख रही है. रिपोर्ट में बताया गया है कि चोटिल होने के बाद ममता बनर्जी कोलकाता की एक रैली में व्हीलचेयर पर पहुंची.

12 मार्च को ये तस्वीर @BanglarGorboMB के ट्विटर हैंडल से ट्वीट की गयी थी.

इस तस्वीर को फ़्लिप किया गया है. इस वजह से ये लग रहा है कि उनके बाएं पांव के बजाय पट्टी दाहिने पांव में लगी है.

15 मार्च की एक तस्वीर जो सामने से ली गयी है उसमें ममता बनर्जी के बाएं पांव में पट्टी देखी जा सकती है.

यानी, एक तस्वीर को फ़्लिप कर शेयर करते हुए ये कहा जा रहा है कि ममता बनर्जी के पांव में लगे बैंडेज बाएं से दाहिने तरफ़ हो गए हैं.

असत्य
दावा:
ममता बनर्जी के बाएं पांव में लगे बैंडेज दाहिने तरफ़ हो गए हैं.

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है।

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें