6 फ़रवरी, 2023 को सीरिया और तुर्की में भूकंप आया था. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर कथित रूप से इस भूकंप की बताकर कुछ तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर शेयर किये जा रहे हैं. इस आर्टिकल के पब्लिश होने तक, मरने वालों की संख्या 21 हज़ार से ज़्यादा हो गई है.
कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने इसी भूकंप का बताकर एक वीडियो शेयर किया. ये वीडियो शायद किसी रेस्टोरेंट के किचन का लगता है और इसे भूकंप के दौरान एक सिक्योरिटी कैमरे ने रिकॉर्ड किया था. मनोज सिंह नाम के एक ट्विटर यूज़र ने ये वीडियो इसी दावे के साथ ट्वीट किया.
तुर्की के एक होटल के अंदर का दृश्य
Inside visuals of Turkey Famous Hotel #Turkey pic.twitter.com/n1XREmxW0q— Manoj Singh (@manojkrs29) February 6, 2023
एक और ट्विटर यूज़र पंकज कुमार ने इसी तरह के दावे के साथ यही वीडियो ट्वीट किया. इस वीडियो को फिलहाल 29 लाख से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं और ये तेजी से वायरल हो गया है.
Inside visuals of Turkey Famous Hotel …#Turkey #TurkeyEarthquake #Turkiye #Turkish #TurkeyQuake #turkeyhelp #turkifsa #Turquia #Syria #syriaearthquake #Syria_earthquake #Syrian pic.twitter.com/QkRCXAYfbz
— PANKAJ KUMAR (@Headlineznow) February 6, 2023
ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज़्यादा वायरल है. कई एकाउंट्स ने ट्विटर और फ़ेसबुक पर इसे शेयर किया है.
फ़ैक्ट-चेक
InVid सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल करके ऑल्ट न्यूज़ ने वीडियो के फ़्रेम्स को Yandex पर रिवर्स-सर्च किया. हमें अक्टूबर 2020 की एक वीडियो रिपोर्ट मिली.
ऐसी ही एक वीडियो रिपोर्ट 31 अक्टूबर, 2020 को सीरिया स्ट्रीम नामक यूट्यूब न्यूज़ चैनल ने पब्लिश की थी और ये CCTV फ़ुटेज 30 अक्टूबर 2020 की थी.
स्पैनिश न्यूज़ एजेंसी, पोलिसिया ले रेविस्टा की एक और न्यूज़ रिपोर्ट ने 30 अक्टूबर, 2020 को उस समय तुर्की और ग्रीस में आए भूकंप के संदर्भ में ये वीडियो चलाया. ये वीडियो तुर्की के इजमिर शहर के एक रेस्टोरेंट का है.

कुल मिलाकर, वायरल वीडियो पुराना है और तुर्की और सीरिया में हाल ही में आये भूकंप का नहीं है. दरअसल वायरल वीडियो 30 अक्टूबर, 2020 को आये भूकंप के दौरान तुर्की के इज़मिर शहर का है.
वंश शाह ऑल्ट न्यूज़ में इंटर्न हैं.





