ट्विटर और फ़ेसबुक पर एक व्यक्ति की 2 तस्वीरों का कोलाज शेयर हो रहा है. एक तस्वीर में ये व्यक्ति घायल दिख रहा है. कोलाज पर टेक्स्ट लिखा हुआ है – “ये श्रीमान चंद्रबोस (RSS कार्यवाहक) है. इन्हें इतनी बर्बरता से इसलिए मारा गया क्योंकि इन्होंने एक मुस्लिम शादी में हिस्सा लिया था. ऐसा केरला में हुआ जिसे भगवान का देश कहा जाता है.”

“This is mr. Chandraboss (RSS karyavahak). He was beaten to a pulp just because he attended a Muslim marriage. This happened in God’s own country Kerala.”

ट्विटर हैन्डल ‘@Im_shithun’ ने ये कोलाज शेयर करते हुए लिखा, “0% humanity, 100% literacy, Shame on Kerala! #JusticeForChandraboss (अनुवाद – 0% मानवता, 100% साक्षरता, शेम ऑन केरला #JusticeForChandraboss)”. इस ट्वीट में ऑप इंडिया और भारतीय जनता पार्टी को भी टैग किया गया है. आर्टिकल लिखे जाने तक ट्वीट को 100 से ज़्यादा बार रीट्वीट किया गया है. (ट्वीट का आर्काइव वर्ज़न)

फ़ेसबुक पर कुछ और यूज़र्स ने ये कोलाज शेयर किया है.

फ़ैक्ट-चेक

ट्विटर हैन्डल ‘@Im_shithun’ के ट्वीट पर एक और ट्विटर हैन्डल ‘@JoySojo’ ने रिप्लाइ करते हुए बताया कि ये तस्वीर मलयालम वेबसीरीज़ ‘Karikku’ की है.

इसे एक क्लू की तरह इस्तेमाल करते हुए ऑल्ट न्यूज़ को फ़ेसबुक पर की-वर्ड्स सर्च करने से ‘Karikku’ का ऑफ़िशियल पेज मिला. पेज ने इस वेबसीरीज़ का एक पोस्टर भी शेयर किया है. इस पोस्टर में वायरल तस्वीर में दिखने वाले व्यक्ति को देखा जा सकता है. द हिन्दू की  रिपोर्ट के मुताबिक, 26 लाख सब्स्क्राइबर्स के साथ ‘Karikku’ मलयालम भाषा के टॉप कॉन्टेंट क्रिएटर में शामिल है.

वायरल तस्वीर में दिखने वाले व्यक्ति को वीडियो में उसी कपड़ों में देखा जा सकता है.

This slideshow requires JavaScript.

आगे सर्च करते हुए मालूम चला कि तस्वीर में दिख रहे कलाकार का नाम अर्जुन रतन है. वायरल कोलाज में दिखने वाली दोनों तस्वीरें अर्जुन रतन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पे 19 अगस्त को पोस्ट की हैं.

This slideshow requires JavaScript.

इस वायरल कोलाज की जांच द क्विन्ट ने भी की है.

इस तरह, एक ऐक्टर की तस्वीरों का कोलाज शेयर कर ये झूठा दावा चलाया गया कि केरला में एक RSS कार्यकर्ता को मुस्लिम व्यक्ति की शादी अटेन्ड करने के कारण बेरहमी से पीटा गया.

ग़लत
दावा:
एक आरएसएस कार्यकर्ता को मुस्लिम व्यक्ति की शादी अटेन्ड करने के कारण पीटा गया

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें