टीएमसी समर्थक गार्गा चटर्जी ने हनुमान के रूप में कपड़े पहने एक व्यक्ति की तस्वीरें ट्वीट कीं और कहा कि वह पश्चिम बंगाल में “रानाघाट से भाजपा के सांसद प्रत्याशी जगन्नाथ सरकार” हैं (आर्काइव)।

कई अन्य यूज़र्स ने भी जीप के बोनट पर बैठे इस व्यक्ति की तस्वीरें शेयर कीं और दावा किया कि एक रैली के दौरान वह भाजपा के रानाघाट प्रत्याशी हैं।

यह दावा फेसबुक और ट्विटर पर समान रूप से प्रसारित है।

पश्चिम बंगाल के प्रत्याशी नहीं

सोशल मीडिया में वायरल तस्वीरें, पश्चिम बंगाल के रानाघाट निर्वाचन क्षेत्र में हाल में हुई भारतीय जनता पार्टी की रैली को दर्शाती हैं। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने 22 अप्रैल को ये तस्वीरें इस कैप्शन के साथ शेयर की थीं — “রানাঘাট লোকসভা কেন্দ্রে প্রার্থী জগন্নাথ সরকারকে নিয়ে রোড শো – (रानाघाट लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी जगन्नाथ सरकार के साथ रोड शो)।” घोष ने कई तस्वीरें अपलोड की थीं, उनमें वह तस्वीर भी शामिल था जिसमें हनुमान के वेश में एक व्यक्ति जीप के ऊपर बैठा दिखलाई पड़ता है।

রানাঘাট লোকসভা কেন্দ্রে প্রার্থী জগন্নাথ সরকারকে নিয়ে রোড শো ( বাদকুল্লা-খামার সিমি- চিত্রশালী বাজার – ফুলবাড়ি.. )।
“সাধারণ মানুষের বিজেপির প্রতি ব্যাপক উচ্ছাস”

#BJP4Krishnaganj
#Ranaghat4SonarBangla

Posted by Dilip Ghosh on Monday, 22 April 2019

अगर कोई बाकी तस्वीरों को भी देखे, तो जगन्नाथ सरकार को घोष के बगल में चुनाव प्रचार करते देखा जा सकता है, और वे हनुमान के वेश में नहीं हैं।

इस प्रकार, सोशल मीडिया के दावे झूठे हैं।

लोकसभा के चल रहे चुनावों ने पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में गलत प्रचार को जन्म दिया है — गुजरात का 2017 का एक वीडियो, रोहिंग्या और बांग्लादेशी शरणार्थियों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार के रूप में शेयर किया गया; राज्य के भाजपा उम्मीदवारों में से एक ने यह दावा करने के लिए कि पार्टी कार्यकर्ता पर टीएमसी द्वारा हमला किया गया, बिहार का एक वीडियो ट्वीट कर दिया; भाजपा और कांग्रेस दोनों पर समान, भ्रामक वीडियो का उपयोग करके बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया गया था।

डोनेट करें!
सत्ता को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता का कॉरपोरेट और राजनीति, दोनों के नियंत्रण से मुक्त होना बुनियादी ज़रूरत है. और ये तभी संभव है जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर ऑल्ट न्यूज़ को डोनेट करें.

बैंक ट्रांसफ़र / चेक / DD के माध्यम से डोनेट करने सम्बंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.

About the Author

Pooja Chaudhuri is a researcher and trainer at Bellingcat with a focus on human rights and conflict. She has a Master's in Data Journalism from Columbia University and previously worked at Alt News.