बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. दावा है कि उन्होंने एक फ़ैन को थप्पड़ मार दिया क्योंकि उसने शाहरुख की आने वाली फ़िल्म ‘डंकी’ को CIA नामक एक मलयालम फ़िल्म की रीमेक बताया. वीडियो में शाहरुख खान को अचानक भीड़ में किसी से भिड़ते हुए देख सकता है और उनकी सुरक्षा टीम उन्हें रोकती है.

X (ट्विटर) ब्लू यूज़र टॉली हब (@tolly_hub) ने इस क्लिप को ट्वीट करते हुए लिखा है, “ये अजीब है !! #SRK ने एक फ़ैन को थप्पड़ मारा जब भीड़ में से किसी ने ये चिल्लाकर कहा कि #Dunki 2017 की मलयालम फ़िल्म #CIA की रीमेक है, चाहे आप कितने भी फ़ेमस क्यों न हो जाएं, फ़ैन्स की भावनाओं के साथ कभी न खेलें. #शाहरुख खान के लिए एक सबक. #Ugramm #SalaarVsDunki #प्रभास #टाइगर3 #सलमानखान #Salaar.” इस ट्वीट को 83 हज़ार से ज़्यादा बार देखा और 400 से ज़्यादा बार रीट्वीट किया गया. (आर्काइव लिंक)

X पर कई और यूज़र्स ने भी इस दावे के साथ ये क्लिप शेयर की है.

This slideshow requires JavaScript.

फ़ैक्ट-चेक

हमने क्लिप से कई की-फ़्रेम्स लिए और उनका रिवर्स इमेज सर्च किया. इससे हमें सितंबर 2016 की एक इंस्टाग्राम पोस्ट मिली. इस पोस्ट में वायरल हो रही क्लिप का एक लंबा वर्जन शामिल है जिसमें भिड़ंत के बाद शाहरुख़ को अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत करते हुए दिखाया गया है. यानी, ये क्लिप हालिया नहीं है.

इंस्टाग्राम पोस्ट मीडिया आउटलेट बॉलीवुड लाइफ़ ने पोस्ट किया था. हमें वीडियो के संबंध में इस आउटलेट की एक रिपोर्ट भी मिली. रिपोर्ट में बताया गया है कि ये घटना उस दौरान हुई जब शाहरुख खान एम्स्टर्डम में इम्तियाज़ अली की “द रिंग” (जब हैरी मेट सेजल) की शूटिंग कर रहे थे.

इसे ध्यान में रखते हुए हमने एक की-वर्ड सर्च किया, हमें 2016 की कई मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं. ABP लाइव की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना तुर्की में हुई थी जब शाहरुख शूटिंग के लिए यूरोप में कई जगहों की यात्रा कर रहे थे. इसी घटना के बारे में इंडिया टुडे की रिपोर्ट से हमें बॉलीवुड लाइफ़ की एक और इंस्टाग्राम पोस्ट मिली. इस क्लिप में शाहरुख खान को चलते हुए और अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है, तभी एक आदमी शाहरुख़ खान की गर्दन पकड़ लेता है और इसके जवाब में शाहरुख़ उसे धक्का दे देते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BollywoodLife (@ibollywoodlife)

कुल मिलाकर, ये दावा पूरी तरह से ग़लत है कि शाहरुख खान ने एक फ़ैन को इसलिए थप्पड़ मार दिया क्योंकि उसने उनकी आने वली फ़िल्म ‘डंकी’ को मलयालम फ़िल्म ‘CIA’ की रीमेक बताया. ये वीडियो सात साल पुराना है. तुर्की में प्रशंसकों के साथ बातचीत के दौरान जब एक व्यक्ति ने उनकी गर्दन पकड़ ली थी तो शाहरुख़ खान ने उसे धक्का दे दिया था.

ग़लत
दावा:
शाहरुख खान ने 'डंकी' को मलयालम फ़िल्म का रीमेक बताने पर एक फ़ैन को थप्पड़ मार दिया

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें