27 मई के आस पास ट्विटर और फ़ेसबुक पर कई यूज़र्स ने 2 मिनट का एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें एक पार्किंग लॉट में कई कौव्वे दिखाई दे रहे थे. दावा किया जाने लगा कि ये सऊदी अरब की एक सुपरमार्केट का वीडियो है.

वायरल वीडियो के साथ जो मेसेज लिखा जा रहा है वो कुछ यूं है – “सऊदी में कौव्वे लोगों को सुपरमार्केट से बाहर ही नहीं आने दे रहे हैं. क्या ये दुनिया के अंत की शुरुआत है?” ऑल्ट न्यूज़ को व्हाट्सऐप नंबर (+917600011160) और ऑफ़िशियल एंड्रॉइड ऐप पर इस वीडियो की सच्चाई जानने से जुड़ी कई रिक्वेस्ट्स आ चुकी हैं.

नीचे ‘रूप डराक हिन्दू’ (@iRupND) का एक ट्वीट है जिसने इसी दावे के साथ ये वीडियो पोस्ट किया है.

फ़ैक्ट चेक

ऑल्ट न्यूज़ ने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च के किया और वायरल हॉग (ViralHog) नाम के एक वेरिफ़ाइड अकाउंट पर 18 अप्रैल को अपलोड किये हुए एक वीडियो तक पहुंचा.

वीडियो के डिस्क्रिप्शन के मुताबिक़ ये घटना 6 दिसंबर 2016 को टेक्सस के केरलटन में एच मार्ट के बाहर की है.

लोकेशन वेरीफ़ाई करने के लिए हमने कैरलटन के एच-मार्ट को गूगल स्ट्रीट व्यू पर ढूंढा. इस वीडियो में दिख रही जगह और स्ट्रीट वयो में दिख रही जगह से मेल खा रही थी. इन एक सी दिखने वाली चीज़ों को नीचे दिखाया गया है. सबसे ज़रूरी बात, वीडियो में दिख रहे मॉल का और गूगल स्ट्रीट व्यू में दिख रहे मॉल का सीरियल नंबर एक ही है. (इसे लाल रंग से दिखाया गया है.)

इस साल, फ़रवरी में 6abc और द डेली मेल ने ऐसी ही एक घटना की जानकारी दी थी. ये टेक्सस में ही फ़ोर्ट वर्थ में 24 जनवरी को हुई थी. इस तरह से हम इस नतीजे पर पहुंचे कि ये वीडियो सऊदी अरब का नहीं बल्कि टेक्सस का है.

असत्य
दावा:
सऊदी में कौव्वे लोगों को सुपरमार्केट से बाहर ही नहीं आने दे रहे हैं.

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है।

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें