भाजपा सदस्य केया घोष ने एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें एक महिला से पोलिंग बूथ में हाथ पकड़कर वोट डलवाया जा रहा है. वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया गया कि ये पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान का वीडियो है. इसमें एक महिला मतदाता का हाथ पकड़कर EVM का बटन दबवा रही है.

कुछ यूज़र्स ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्हें ये व्हाट्सऐप पर भेजा गया था.

ऑल्ट न्यूज़ को भी पोलिंग बूथ का ये वीडियो भेजते हुए व्हाट्सऐप (+917600011160)  और मोबाइल ऐप (एंड्राइड, iOS) पर  इसके वेरिफ़िकेशन की रिक्वेस्ट की गयी. कुछ लोगों ने ये भी पूछा कि क्या ये वीडियो असम में हो रहे मतदान का है?

This slideshow requires JavaScript.

हालांकि कई लोगों ने वीडियो शेयर करते हुए किसी जगह की बात नहीं की है.

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक और सोशल मीडिया ट्रेनिंग के इन-चार्ज दीपक खत्री ने ये वीडियो शेयर करते हुए चुनाव आयोग को टैग किया और वीडियो पर सफ़ाई मांगी.

पुराना वीडियो

ये वीडियो हालिया चुनाव का नहीं है. ये कम-से-कम 2 साल पुराना है और लोकसभा चुनावों से पहले मई 2019 में भी वायरल हुआ था.

हिंदुस्तान टाइम्स के राजनीतिक संपादक विनोद शर्मा ने 15 मई, 2019 के मतदान का ये वीडियो शेयर किया था.

न्यूज़ सेंट्रल 24×7 ने रिपोर्ट किया था कि वायरल वीडियो की लोकेशन नहीं मालूम हो पायी है. ऑल्ट न्यूज़ ने 2019 में भी ऐसी घटनाओं पर कुछ रिपोर्ट्स पब्लिश की थीं. (पहली रिपोर्ट, दूसरी रिपोर्ट)

कम से कम दो साल पुरानी एक क्लिप वायरल है जिसमें एक महिला मतदाता का हाथ पकड़कर वोट डलवा रही है. इसे पश्चिम बंगाल चुनाव से जोड़कर शेयर किया जा रहा है.

असत्य
दावा:
पश्चिम बंगाल में महिला का हाथ पकड़ वोट डलवाने का वीडियो

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है।

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें