कांग्रेस के होर्डिंग की एक तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर चल रही है। यह राहुल गांधी के उपनाम को अपमानजनक शब्द में दिखाता है। एक ट्विटर यूज़र चौकीदार पूरन बजाज बीजेपी, जिसे रेल मंत्री पीयूष गोयल फॉलो करते हैं, पोस्टर को शेयर करने वालों में से थे।

गोयल द्वारा फॉलो किए जाने वाले दूसरे यूजर शशि (@Patlliputra) ने भी पोस्टर को प्रसारित किया।

ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि यही तस्वीर पिछले साल भी वायरल हुई थी। संजीत घोष, जिन्हें गोयल के अलावा, दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा भी फॉलो करते हैं, ने अगस्त 2018 में इसे शेयर किया था।

फोटोशॉप तस्वीर

पिछले साल, ट्विटर यूजर मधुसागर ने एक व्यक्ति को, जिसने तस्वीर शेयर की थी, जवाब दिया था कि बैनर नकली था। मधुसागर ने कांग्रेस के पोस्टर की असली तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें स्पष्ट रूप से “राहुल गांधी” छपा था।

ऑल्ट न्यूज़ ने यह भी पाया कि एक तेलुगु वेबसाइट, तेलुगु राजयम ने 2018 में वायरल होने पर इस तस्वीर को खारिज किया था। इस वेबसाइट ने भी पोस्टर की मूल तस्वीर अपलोड की थी।

हमने एक यूट्यूब चैनल B न्यूज़ की खोज की जिसमें वास्तविक होर्डिंग का एक वीडियो शेयर किया गया था।

इस प्रकार, मूल बैनर पर राहुल गांधी का नाम एक अपमानजनक शब्द के साथ फोटोशॉप करके बिगाड़ा गया था। इससे पहले ऑल्ट न्यूज़ ने पाया था कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाने के लिए आम आदमी पार्टी के एक पोस्टर को इसी तरह से फोटोशॉप किया गया था।

ग़लत
दावा:
केरल मे कांग्रेस के होर्डिंग में राहुल गांधी का नाम गलत छपा

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें