कांग्रेस सांसद नवजोत सिंह सिद्धू का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है, जिसमें वे एक भीड़ में “अल्लाह हू अकबर” का नारा लगा रहे हैं और उनके बाद भीड़ उसे दोहरा रही है। इस क्लिप को प्रसारित करने वालों में एक व्यक्तिगत यूज़र टार्जन राज थे, जिनके पोस्ट के 18,000 से अधिक शेयर हुए।

 

अब क्या अब तो कांग्रेस खुलेआम “#अल्लाह_हू_अकबर” बोलने कह रही!

Posted by राजन राज on Wednesday, April 17, 2019

यह क्लिप फेसबुक पर वायरल है।

यह ट्विटर पर भी प्रसारित है।

क्लिप्ड वीडियो

सोशल मीडिया में वायरल 16 सेकंड का वीडियो, 33:35 मिनट लंबे भाषण से उठाया गया है, जो सिद्धू ने किशनगंज में कांग्रेस की रैली में दिया था। लगभग 31:24वें मिनट पर, कांग्रेस सांसद को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “अपने दोनों हाथ उठाकर बोलो। हम पहले सिखों, फिर हमारे मुस्लिम भाइयों और फिर हिंदुओं के नारे बुलंद करेंगे। हम सभी नारे लगाएंगे – (अनुवाद)।” फिर सिद्धू “जो बोले सो निहाल” और इसके बाद “अल्लाह-हू-अकबर” के तीन नारे लगाते हैं। इसके बाद वह कहते हैं कि हम एक हैं और भीड़ से अपने हाथ उठाने और “भारत माता की जय” कहने के लिए कहते हैं। इस वीडियो की पहले बूमलाइव द्वारा तथ्य-जांच की गई थी।

इसलिए, जब नवजोत सिंह सिधु ने “अल्लाह-हू-अकबर” के नारे लगाए, तब उन्होंने “जो बोले सो निहाल” और “भारत माता की जय” जैसे अन्य नारे भी लगाए।

आंशिक रूप से सत्य

The content contains some accurate information but also significant inaccuracies.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें