बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की एक तस्वीर कई सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म पर व्यापक रूप से प्रसारित की गई है, जिसमें एक्सचेंज के इलेक्ट्रॉनिक बिलबोर्ड पर ‘DON’T VOTE FOR MODI’ (मोदी को वोट मत दीजिए) लिखा हुआ है।

Mumbai ke share bazaar ne bhi ab likh diya
Don’t vote for Modi
Zoom karo aur dekho

Posted by Deen aur Duniya on Thursday, April 18, 2019

उपरोक्त पोस्ट एक फेसबुक पेज, दीन और दुनिया, का है, और 1 अप्रैल को इसके पोस्ट किए जाने के बाद से इसे 15,000 बार की बड़ी संख्या में शेयर किया गया है। इस पृष्ठ के 4,80,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। इसी संदेश के साथ यही तस्वीर कुछ अन्य पेजों पर भी पोस्ट की गई है। इस तस्वीर को व्हाट्सएप पर व्यापक रूप से शेयर किया गया है। कई फॉलोअर्स ने ऑल्ट न्यूज़ से तस्वीर की सत्यता के बारे में पूछताछ की।

कुणाल कामरा द्वारा बनाई फोटोशॉप तस्वीर

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की जो तस्वीर सोशल मीडिया में चल रही है वह फोटोशॉप्ड है। इसे 14 अप्रैल को स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने ट्वीट किया था।

कामरा ने कई तस्वीरें ट्वीट की थीं जो प्रधानमंत्री और सत्तारूढ़ दल पर कटाक्ष करते हुए ‘Dont Vote for Modi’ (मोदी को वोट मत दीजिए) शब्दों के साथ फोटोशॉप्ड थीं। ये तस्वीरें व्यंग्य के तरह पोस्ट की गयी थीं, क्योंकि कामरा ने उन्हें “ये तस्वीरें उतनी ही सच्ची हैं जितने मोदीजी के वादे…(अनुवाद)” इन शब्दों के साथ ट्वीट किया था। कामरा ने जिन कुछ अन्य रूपांकनों का उपयोग किया था ब्लैक होल की हालिया तस्वीर और उनमें 1927 की साइमन कमीशन के विरोध की तस्वीर भी शामिल हैं (नीचे पोस्ट की गई)।

हालांकि BSE के साथ कामरा के इस व्यंग के बाद BSE ने ट्वीट किया है कि इसके लिए  “BSE उचित कानूनी कार्रवाई  करने का उचित अधिकार रखता है “ (अनुवाद)।

इसके जवाब में, कामरा ने स्पष्ट किया कि तस्वीर का उद्देश्य मज़ाक करने का था।

मूल तस्वीर बनाम फोटोशॉप्ड की तुलना नीचे देखी जा सकती है।

ग़लत
दावा:
BSE ने पीएम मोदी को वोट ना देने की अपील की

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें