राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नेता प्रभाकर भट की संगठन के एक अन्य व्यक्ति के साथ तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर व्यापक रूप से साझा की जा रही है। दावा किया गया है कि यह व्यक्ति आदित्य राव हैं, जिसने कथित तौर पर पुलिस के सामने मंगलुरु एयरपोर्ट पर बम का बैग रखने के बाद आत्म-समर्पण किया था। कर्नाटक राज्य के पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के कार्यकारी सदस्य, शहीद नसीर ने तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, “#Mangaluru एयरपोर्ट में बम रखने वाला दहशतगर्द आदित्य RSS के राष्ट्रिय नेता प्रभाकर भट के साथ।” उनके पोस्ट को फेसबुक पर 2,000 बार साझा किया गया है। नसीर ने ट्विटर पर भी समान दावा साझा किया है।
ट्विटर हैंडल ‘Just a common man @EmpoweringGoa’ और फेसबुक पेज ‘Secular Hyderabadi’ ने इस समान तस्वीर को साझा किया है।
दो अलग व्यक्ति
RSS नेता प्रभाकर भट के साथ तस्वीर में दिख रहे व्यक्ति आदित्य राव नहीं है बल्कि संदीप लोबो है। नीचे शामिल की गई तस्वीर में उन्हें भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के साथ देखा जा सकता है, जिसे उन्होंने फेसबुक पर दो महीने पहले अपलोड किया था।
Posted by Sandeep Lobo on Wednesday, December 4, 2019
लोबो की फेसबुक प्रोफाइल की कई तस्वीरों (नीचे की तस्वीरों में सबसे दाई तरफ) में उन्हें आरएसएस की पोशाक में देखा जा सकता है।
Posted by Sandeep Lobo on Tuesday, January 14, 2020
उन्होंने इस गलत जानकारी को ख़ारिज करते हुए एक पोस्ट भी लिखा है।
ಆತ್ಮೀಯ ಬಂಧುಗಳೇ,
ಮಂಗಳೂರು ಬಾಂಬ್ ಪ್ರಕರಣಕ್ಕೆ ಸಂಬಂಧಿಸಿದಂತೆ ನನ್ನನ್ನು ಆರೋಪಿ ಎಂಬಂತೆ ತೋರಿಸಿ ಫೋಟೋಗಳನ್ನು ಅಥವಾ ಸಂದೇಶಗಳನ್ನು ವಿನಿಮಯ…
Posted by Sandeep Lobo on Wednesday, January 22, 2020
भाजपा दक्षिण कर्नाटक ने, सोशल मीडिया में प्रसारित दावे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए एक तस्वीर साझा की है।
ಸಾಮಾಜಿಕ ಜಾಲತಾಣಗಳಲ್ಲಿ ಮಂಗಳೂರು ವಿಮಾನ ನಿಲ್ದಾಣದಲ್ಲಿ ಬಾಂಬ್ ಇಟ್ಟ ಆರೋಪಿ ಎಂದು ಪುತ್ತೂರಿನ ಬಿಜೆಪಿಯ ಕಾರ್ಯಕರ್ತ ಸಂದೀಪ್ ಲೋಬೊ ಇರುವ…
Posted by BJP Dakshina Kannada on Wednesday, January 22, 2020
लोबो और राव के चहरे की तुलना करने पर यह साबित होता कि वे दोनों अलग व्यक्ति है। बूमलाइव से बात करते हुए, लोबो ने बताया कि वे RSS के सक्रीय कार्यकर्ता और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्य हैं। वह पार्टी के दक्षिण कन्नडा विंग के आईटी सेल के साथ काम करते हैं।
आरएसएस सदस्य संदीप लोबो की तस्वीर, यह ग़लतफ़हमी साझा करने के लिए इस्तेमाल की गई कि वह आदित्य राव है, जिन्होंने मंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट में विस्फोट के बैग को रखने के बाद पुलिस के सामने आत्म-समर्पण किया था।
सत्ता को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता का कॉरपोरेट और राजनीति, दोनों के नियंत्रण से मुक्त होना बुनियादी ज़रूरत है. और ये तभी संभव है जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर ऑल्ट न्यूज़ को डोनेट करें.
बैंक ट्रांसफ़र / चेक / DD के माध्यम से डोनेट करने सम्बंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.