एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें एक रैली के दौरान मुस्लिम विरोधी भड़काऊ नारे लगाए जा रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा जा रहा है, ‘त्रिपुरा में हिंदुओं का गुस्सा फूटा’.

हिरेन पांडे नाम के एक यूज़र ने वीडियो ट्वीट करते हुए ऐसा ही दावा किया. (आर्काइव लिंक)

कुलदीप सिंह नाम के यूज़र ने वीडियो ट्वीट करते हुए उन्मादी नारों के साथ लिखा “जाग उठा हिन्दू” (आर्काइव लिंक)

ट्विटर यूज़र कमल सिंह, दिलीप कुमार, सन्नी समेत कई लोगों ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. वीडियो फ़ेसबुकट्विटर पर वायरल है.

फ़ैक्ट-चेक

जब हमने वायरल वीडियो के एक फ़्रेम को रिवर्स इमेज सर्च किया तो हमें पत्रकार मीर फ़ैसल द्वारा 26 अक्टूबर 2021 को ट्वीट किया गया ये वीडियो मिला. इसके मुताबिक, हिन्दू संगठनों ने त्रिपुरा में रैली निकाली जिसमें मुस्लिम विरोधी नारे लगाए गए. पत्रकार मीर फ़ैसल ने ट्वीट लिखा है कि “बीते एक हफ़्ते में कम से कम 12 मस्जिदों व दर्जन भर मुस्लिम घरों को टारगेट किया गया है.”

पत्रकार अहमर खान ने 27 अक्टूबर 2021 को ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा “त्रिपुरा में एक रैली के दौरान मुस्लिम-विरोधी नारे लगाए गए.”

कुछ कीवर्ड सर्च करने पर हमें वायरल वीडियो नॉर्थ-ईस्ट न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ मूव के यूट्यूब चैनल पर मिला जिसे 27 अक्टूबर 2021 को अपलोड किया गया था. वीडियो के विवरण में लिखा है “त्रिपुरा में मस्जिद में तोड़फोड़, दुकानों और झोंपड़ियों में आगजनी के बाद विरोध प्रदर्शन. घटना 26 अक्टूबर को उत्तरी त्रिपुरा के पानीसागर इलाके की है. बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के खिलाफ़ विहिप की रैली के दौरान आगजनी हुई. जिसके बाद अल्पसंख्यकों ने उत्तर जिला मुख्यालय धर्मनगर में विरोध रैलियां निकालीं. धर्मनगर में CRPC 144 लागू.”

घटना से जुड़ी द वायर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 26 अक्टूबर 2021 को त्रिपुरा के पानीसागर में विश्व हिन्दू परिषद की रैली के दौरान मुस्लिम विरोधी व उन्मादी नारे लगाए गए. रैली के दौरान एक मस्जिद को क्षति पहुंचाया गया व कई मकानों व दुकानों पर हमला किया गया. त्रिपुरा पुलिस ने पानीसागर में मस्जिद में आग को अफ़वाह बताया था लेकिन ऑल्ट न्यूज़ की पड़ताल में पुलिस का दावा ग़लत निकला था.

कुल मिलाकर, वायरल वीडियो पुराना है इसका त्रिपुरा में हालिया किसी घटना से कोई संबंध नहीं है.

आंशिक रूप से सत्य
दावा:
त्रिपुरा में हिन्दुओं ने मुस्लिम विरोधी भड़काऊ नारे लगाए.

The content contains some accurate information but also significant inaccuracies.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें