एक CCTV फ़ुटेज सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. वीडियो में दिखता है कि बुर्का पहने एक लड़की के सामने अचानक से एक गाड़ी रूकती है और दरवाज़ा खुलते ही लड़की के पीछे चल रहा शख्स उसे पकड़कर गाड़ी में बैठा देता है. वीडियो के नीचे कमेन्ट में लोग लिख रहे हैं कि ये बंगाल का वीडियो हो सकता है क्यूंकि बैकग्राउंड में बंगाली में बातचीत हो रही है.

ऑल्ट न्यूज़ के व्हाट्सऐप नंबर पर इस घटना की जानकारी के लिए रिक्वेस्ट मिली.

This slideshow requires JavaScript.

फ़ैक्ट-चेक

ये वीडियो बांग्लादेश का है. वहां की कुछ मीडिया संगठनों ने इस घटना के बारे में 12 अक्टूबर को रिपोर्ट पब्लिश की है. बांग्लादेश न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, ये घटना 9 अक्टूबर की है जब ब्राम्हणबरिया ज़िले में SSC की एक छात्रा का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था. बाद में मामले का CCTV फ़ुटेज सामने आने पर अपहरणकर्ता को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया. पुलिस ने इस मामले में 25 साल के जसीम उद्दीन को गिरफ़्तार किया.

बांग्लादेश की एक और समाचार वेबसाइट RTV न्यूज़ के अनुसार, लकड़ी को पीछे से गाड़ी में धकेलने में जसीम के भाई कौसर मिया ने मदद की थी. उसे भी पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है. ख़बर के मुताबिक, जसीम काफी समय से लड़की को शादी के लिए प्रपोज़ कर परेशान कर रहा था, लड़की मना कर रही थी. 9 अक्टूबर को जब लकड़ी घर से निकली तो रास्ते में दोनों भाइयों ने प्लान बनाकर लड़की का अपहरण कर लिया. शाम को लड़की खुद से घर वापस आई और अपने परिवार से इस घटना का ज़िक्र किया. लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज की. इसके बाद पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ़्तार किया.

और भी कुछ मीडिया ने इस घटना पर रिपोर्ट पब्लिश की है. इनमें CBC बांग्ला, सोमोय टीवी, न्यूज़ हंट कुछ प्रमुख नाम हैं.

यानी, सोशल मीडिया पर बिना किसी जानकारी के शेयर किया जा रहा ये वीडियो बांग्लादेश का है.

ग़लत

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें