हंगरी मूल के अमेरिकी समाजसेवी और व्यवसायी जॉर्ज सोरोस की एक महिला के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. दावा किया जा रहा है कि ये महिला पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की बेटी है.

ये दावा एक्स पर वायरल है जिसमें लिखा है: “भारत की केंद्रीय कांग्रेस पार्टी की सरकार के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की लड़की भारत में नरेंद्र मोदीजी के विरोध में काम करने वाले जॉर्ज  सोर्सस के साथ आपत्तिजनक अवस्था में क्या देश विरोध में मनमोहन सिंह की पुत्री इतनी गिर गई है विचार योग्य है..”

ये दावा फ़ेसबुक पर भी वायरल है, जहां यूज़र्स ये तस्वीर और कैप्शन शेयर कर रहे हैं और जॉर्ज सोरोस और कांग्रेस के बीच संबंध का संकेत दे रहे हैं.

This slideshow requires JavaScript.

फ़ैक्ट-चेक

हमने वायरल तस्वीर पर रिवर्स इमेज सर्च किया. हमें साल 2012 के गार्डीअन का ये आर्टिकल मिला जिसमें जॉर्ज सोरोस की अपने से 42 साल छोटी महिला, टैमिको बॉलटन के साथ सगाई की रिपोर्ट है. जॉर्ज सोरोस जो उस समय 82 साल के थे.

हमने देखा कि वायरल दावों में इस्तेमाल की गई तस्वीर वही है जो 2012 के आर्टिकल में थी. एक सबंधित की-वर्डस सर्च से जॉर्ज सोरोस की सगाई पर कई अन्य रिपोर्ट्स मिलीं. वायरल पोस्ट में उनके साथ दिख रही महिला की पहचान टैमिको बॉलटन के रूप में हुई है. (लिंक:123)

कुल मिलाकर, ये साफ़ है कि वायरल फ़ोटो में जॉर्ज सोरोस डॉ. मनमोहन सिंह की बेटी के साथ नहीं दिख रहे हैं. इसलिए ये दावा निराधार है. फ़ोटो में दिख रही महिला सोरोस की पत्नी टैमिको बॉलटन हैं.

प्रांतिक अली ऑल्ट न्यूज़ में एक इंटर्न हैं.

ग़लत
दावा:
जॉर्ज सोरोस डॉ. मनमोहन सिंह की बेटी को गोद में लिए दिख रहे

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें