सोशल मीडिया पर 18 सेकेंड का एक वीडियो वायरल है. इसमें भीड़ को एक सड़क से गुजरते वाहनों पर पत्थर फेंकते हुए देखा जा सकता है. वीडियो के ऊपर एक संदेश भी लिखा है, “Cockroach सड़कों पर उतर चुके हैं अब कोई VIP नहीं, अब सब बराबर हैं.” यूज़र्स वीडियो को सोशल मीडिया आर चल रहे कैंपेन ‘कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)’ से जोड़कर शेयर कर रहे हैं.
दरअसल, 15 मई 2026 को सीनियर वकील का दर्जा दिए जाने की मांग संबंधी याचिका की सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच (तिलचट्टों) से की. उन्होंने कहा कि कॉकरोच की तरह ऐसे युवा हैं जिन्हें कोई रोजगार नहीं मिलता और पेशे में उनकी कोई जगह नहीं है, उनमें से कुछ मीडिया में चले जाते हैं, कुछ सोशल मीडिया में, कुछ आरटीआई कार्यकर्ता बन जाते हैं, कुछ अन्य कार्यकर्ता बन जाते हैं, और वे हर किसी पर हमला करना शुरू कर देते हैं. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के इस बयान का काफी विरोध और आलोचना हुआ और सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)’ नामक एक व्यंग कैंपेन (अभियान) भी शुरू हुआ. हालांकि, अपने कॉकरोच वाले बयान पर जस्टिस सूर्यकांत ने सफ़ाई देते हुए बोला कि मीडिया के एक वर्ग ने उनके बयान को गलत ढंग से पेश किया.
इसी संदर्भ में गोविंद शर्मा नामक इंस्टाग्राम यूज़र्स ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “सावधान…कॉकरोच सड़कों पर उतर चुके हैं.”
View this post on Instagram
इंस्टाग्राम पर ऐसे ही दावों के साथ यह वीडियो शेयर किया जा रहा है.
फेसबुक पेज जन-जन अपडेट और फेसबुक यूज़र मिर्ज़ा दानिश बेग, एम.मलिक, माही सैनी समेत कई यूज़र्स ने भी ऐसे ही दावे के साथ वीडियो शेयर किया.
फैक्ट-चेक
ऑल्ट न्यूज़ ने वायरल वीडियो के कुछ की फ़्रेम को रिवर्स इमेज सर्च किया. हमें यही वीडियो 22 मार्च 2026 को आवाज़ समाचार नामक इंस्टाग्राम पेज पर अपलोडेड मिला. इसके कैप्शन में बताया गया है, “मथुरा में उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया.” इससे ये स्पष्ट हो जाता है कि ये वीडियो 2 महीने पुराना है.
View this post on Instagram
जांच के दौरान हमें इसी घटना का दूसरे एंगल से शूट किया गया वीडियो 21 मार्च को NDTV इंडिया के एक्स हैंडल और पंजाब केसरी के फेसबुक पेज पर मिला. इन रिपोर्ट्स के अनुसार, मथुरा में गौ तस्करों ने गौ रक्षक ‘फरसा वाले बाबा’ की ट्रक से कुचलकर हत्या कर दी, जिसके बाद गुस्साए गौ-रक्षकों ने पुलिस पर पथराव किया.
मथुरा में गोतस्करों ने गोरक्षक ‘फरसा वाले बाबा’ को ट्रक से कुचला, समर्थकों ने जाम किया हाइवे, गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव #Mathura pic.twitter.com/hL5W3aW9cb
— NDTV India (@ndtvindia) March 21, 2026
NDTV इंडिया के पोस्ट में मथुरा पुलिस थाना के आधिकारिक एक्स-हैंडल से 21 मार्च को पोस्ट करते हुए स्पष्ट किया कि यह एक सड़क दुर्घटना थी. गोवंश तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं था. इसके अलावा, पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम पर बताया, “थाना कोसीकलां क्षेत्र में रात लगभग 03 से 04 बजे के मध्य में चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा द्वारा एक वाहन को संदेह के आधार पर रोका गया था, इसी दौरान घने कोहरे के कारण पीछे से आ रहे एक ट्रक की टक्कर लगने से उनकी दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई, जिस कंटेनर को बाबा ने रोका था उसमें किराने का सामान पाया गया तथा पीछे से आए ट्रक में तार लदे हुए थे.”
थाना कोसी क्षेत्र में कल रात्रि लगभग 03:00-04:00 बजे के मध्य चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा द्वारा एक वाहन को संदेह के आधार पर रोका गया था। इसी दौरान घने कोहरे के कारण पीछे से आ रहे एक ट्रक की टक्कर लगने से उनकी दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई।
जिस कंटेनर को बाबा ने रोका था उसमें किराने… https://t.co/RqGwpgmkzu
— MATHURA POLICE (@mathurapolice) March 21, 2026
यानी, वायरल वीडियो मार्च 2026 में चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की मौत के बाद गौ रक्षकों द्वारा पुलिस वाहन पर हमला करने की घटना का है. लेकिन इसे यूज़र्स शेयर कर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जोड़कर भ्रामक दावा कर रहे हैं. ध्यान दें कि इस पार्टी का गठन 16 मई को हुआ है.
सत्ता को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता का कॉरपोरेट और राजनीति, दोनों के नियंत्रण से मुक्त होना बुनियादी ज़रूरत है. और ये तभी संभव है जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर ऑल्ट न्यूज़ को डोनेट करें.
बैंक ट्रांसफ़र / चेक / DD के माध्यम से डोनेट करने सम्बंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.




