बाबा रामदेव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में लोग रामदेव के खिलाफ़ नारे लगा रहे हैं. इसे शेयर करते हुए कहा जा रहा है कि जोधपुर एयरपोर्ट पर रामदेव के खिलाफ़ लोगों ने नारेबाज़ी की जिसके कारण उन्हें वहीं से लौटना पड़ा. मध्यप्रदेश के दामोह से यूथ कांग्रेस के सोशल मीडिया ज़िला संयोजक दीपक जैन ने ये वीडियो ट्वीट करते हुए यही दावा किया. आर्टिकल लिखे जाने तक इस वीडियो को 18 हज़ार बार देखा जा चुका है. (ट्वीट का आर्काइव लिंक)

ट्विटर पर ये वीडियो वायरल है.

This slideshow requires JavaScript.

फ़ेसबुक पर भी इसे शेयर किया जा रहा है.

 

*जोधपुर में बाबा के खिलाफ लगे नारे अब क्यों नहीं बोलते कालेधन और महंगाई के खिलाफ, UPA के टाइम पर कालेधन के खिलाफ रामदेव बाबा ने बेडा उठाया था, रामदेव को एयरपोर्ट से ही वापिस लौटना पड़ा …

Posted by Badaldas B on Thursday, 30 September 2021

फ़ैक्ट-चेक

की-वर्ड्स सर्च करते हुए ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि ये वीडियो इसी दावे के साथ साल 2017 से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. इसे शेयर करने का सबसे पुराना उदाहरण हमें 27 सितंबर 2017 का मिला. ट्विटर हैन्डल ‘@Jalawat63615356’ ने ये वीडियो 27 सितंबर 2017 को सुबह 7 बजकर 56 मिनट पर ट्वीट किया था.

28 सितंबर 2017 को जनसत्ता ने इस घटना के बारे में आर्टिकल पब्लिश किया था. रिपोर्ट के मुताबिक, 27 सितंबर को बाबा रामदेव राजस्थान के अलवर में पतंजलि ग्रामोद्योग का उद्घाटन करने पहुंचे थे. इस दौरान, एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा था जिसके बाद वो एयरपोर्ट में वापस चले गए.

28 सितंबर 2017 के अमर उजाला के आर्टिकल में बताया गया था कि एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा रामदेव का विरोध किया था.

न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया चैनल के प्रसारण का वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया गया था. जयपुर एयरपोर्ट पर बाबा रामदेव के विरोध की खबर दिखाते हुए ये ही वीडियो दिखाया गया था. एक और यूट्यूब चैनल ‘SPN9NEWS सामाजिक आईना’ ने भी 1 अक्टूबर 2017 को ये वीडियो दिखाया था.

कुल मिलाकर, बाबा रामदेव के ख़िलाफ़ हुए प्रदर्शन का 4 साल पुराना वीडियो हाल में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया.


राकेश टिकैत के बयान का अधूरा हिस्सा दिखाया गया :

असत्य
दावा:
अक्टूबर 2021 में जयपुर एयरपोर्ट पर बाबा रामदेव का विरोध किया गया

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है।

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें