2026 के विधानसभा चुनाव में BJP की प्रचंड जीत के बाद 9 मई को सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. अपने पद की शपथ में अधिकारी ने संविधान के प्रति निष्ठा की प्रतिज्ञा की और “बिना किसी डर या पक्षपात, स्नेह या द्वेष के” शासन करने की कसम खाई.
समारोह के तुरंत बाद, राज्य के नौवें मुख्यमंत्री ने रबींद्रनाथ टैगोर को उनकी 166वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देने के लिए जोरासांको ठाकुरबाड़ी का दौरा किया, जहां उन्होंने समावेशिता का संदेश देते हुए कहा, “मैं सभी का हूं.”
#WATCH | West Bengal CM Suvendu Adhikari says, “The political party based on the ideals of Dr Shyama Prasad Mukherjee doesn’t need any certification. I am the Chief Minister now, and I belong to everybody. Those who are still discussing the results, may they be guided by… pic.twitter.com/UxKeI9fUlY
— DD News (@DDNewslive) May 9, 2026
अपने गृहनगर कोंटाई के पास नंदकुमार में समर्थकों को संबोधित करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने एक बार फिर से संयम और समावेशिता पर जोर दिया, उन्होंने टिप्पणी की कि “एक मुख्यमंत्री को अपने शब्दों को तौलना चाहिए” और “सबका साथ, सबका विकास” द्वारा निर्देशित शासन का वादा करना चाहिए. जब समर्थकों ने “सबका हिसाब भी होगा” कहा, तो सुवेंदु अधिकारी ने जवाब दिया, “ठीक है, मैं अब ऐसा नहीं कह रहा हूं.”
हालांकि, भले ही उन्होंने खुद को किसी भी विभाजनकारी बयान से दूर रखने की कोशिश की, लेकिन शपथ ग्रहण के बाद उनका संयम सांप्रदायिक बयानबाजी के बिल्कुल उलट था, जो उनके चुनाव अभियान को परिभाषित करता था और भवानीपुर और नंदीग्राम से उनकी जीत के बाद भी जारी रहा.
कोलकाता, 4 मई, 2026: “मुसलमानों ने हिजाबी ममता को वोट दिया”
भवानीपुर विधानसभा सीट जीतने के लिए अपना प्रमाण पत्र इकट्ठा करने के बाद, जहां उन्होंने तीन बार की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया, सुवेंदु अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए खुलेआम सांप्रदायिक आधार पर परिणाम तैयार किया. ये दावा करते हुए कि भवानीपुर में मुसलमानों ने उन्हें वोट नहीं दिया था और ममता बनर्जी का समर्थन किया था, जिन्हें उन्होंने “हिजाबी ममता” कहा था, सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि हिंदुओं, सिखों, जैनियों और बौद्धों ने उनकी जीत सुनिश्चित की थी, जिसे उन्होंने “हिंदुत्व की जीत” बताया.
उन्होंने कहा, “मैं उन सभी हिंदुओं, जैनियों, सिखों और बौद्धों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे वोट दिया. भवानीपुर के मुसलमानों ने मुझे वोट नहीं दिया…ममता बनर्जी को हराना बहुत ज़रूरी था. उनकी राजनीतिक रिटायर्डमेंट अब हो गई है.” विशिष्ट वार्डों में मतदान पैटर्न का ज़िक्र करते हुए, सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि मुसलमानों ने ममता बनर्जी के लिए “खुले तौर पर वोट दिया”, जबकि चेतला और वार्ड नंबर 82 जैसे क्षेत्रों में बंगाली हिंदुओं ने गुजराती, जैन, मारवाड़ी, पूर्वांचली और सिख मतदाताओं के साथ उनका समर्थन किया था.
बातचीत के समय जब एक पत्रकार ने कहा कि भवानीपुर में उनकी जीत का अंतर नंदीग्राम की तुलना में बहुत बड़ा था, तो सुवेंदु अधिकारी ने निर्वाचन क्षेत्र में मुस्लिम आबादी के अंतर को ज़िम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा, “नंदीग्राम में ज़्यादा मुस्लिम थे, इसलिए अंतर कम था… यहां, 35 हज़ार मुस्लिम थे, इसलिए अंतर बड़ा हो गया,” उन्होंने कहा, “मुसलमानों ने मुझे वोट नहीं दिया. मुसलमानों ने अपने असली लोगों को वोट दिया… उन्होंने हिजाब पहनने वाली ममता को वोट दिया.”
सुवेंदु अधिकारी द्वारा “हिज़ाबी” शब्द का बार-बार इस्तेमाल सवाल खड़ा करता है क्योंकि इस शब्द का इस्तेमाल अपमानजनक और सांप्रदायिक अर्थ में किया जाता है, जो मुस्लिम पहचान के एक मार्कर को संदिग्ध या अवांछनीय रूप दिखाता है. चुनाव परिणामों के संदर्भ में, पूरा बयान सांप्रदायिक विभाजन को गहरा करने का जोखिम उठाता है क्योंकि ये राजनीतिक पहचान और चुनावी समर्थन को धार्मिक चश्मे से पेश करता है.
हल्दिया, 5 मई, 2026: “सिर्फ नंदीग्राम के हिंदुओं के लिए काम करेंगे”
सुवेंदु अधिकारी को हल्दिया से नंदीग्राम विधानसभा जीतने का प्रमाण पत्र मिलने के बाद, उन्होंने न्यूज़ एजेंसी ANI से बात की और साफ रूप से ज़िक किया कि नंदीग्राम में मुसलमानों ने उन्हें वोट नहीं दिया था और इसलिए वो नंदीग्राम में सिर्फ हिंदुओं के कल्याण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रतिबद्ध थे.
#WATCH | Haldia, West Bengal: BJP leader and winning candidate from Bhabanipur and Nandigram seat, Suvendu Adhikari says, “…This time I won the election with almost ten thousand votes. The Hindu people of Nandigram made me win again. There, the entire Muslim vote went to TMC…… https://t.co/VTjw3JrW93 pic.twitter.com/8uOh5qEtyI
— ANI (@ANI) May 4, 2026
“पिछली बार मैं 1,956 वोटों से जीता था; इस बार मैं लगभग 10 हज़ार वोटों से जीता हूं. और एक बार फिर, नंदीग्राम के हिंदू लोगों ने मुझे विजयी बनाया है. वहां के सभी मुस्लिम वोट TMC को गए. ये लोग बेहद कट्टरपंथी हैं. इसलिए मेरा रास्ता सही है. मैं केवल नंदीग्राम के हिंदुओं के लिए काम करूंगा…”
कोलकाता, हल्दिया, 4 मई, 2026: ‘मुस्लिम ईवीएम’, ‘मदरसा’ तंज
4 मई को जब मतगणना चल रही थी, सुवेंदु अधिकारी ने संवाददाताओं को संबोधित किया और दावा किया कि सभी हिंदुओं ने एकजुट होकर मोदी को वोट दिया था. उन्होंने कहा कि उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और वोटिंग रुझानों को देखा है और उनसे अच्छी तरह वाकिफ हैं.
#WATCH | Kolkata: On the early trends, West Bengal LoP and BJP candidate from Nandigram and Bhabanipur, Suvendu Adhikari, says, “All Hindus are united in favour of Narendra Modi… After four rounds of counting, the BJP is forming its government. Hindu EVMs mean BJP, Muslim EVMs… pic.twitter.com/jw1gzs7qzP
— ANI (@ANI) May 4, 2026
“सभी हिंदू नरेंद्र मोदी के समर्थन में एकजुट हैं… हमने इसे अब देखा है… एक हिंदू EVM का मतलब बीजेपी है, एक मुस्लिम EVM का मतलब TMC है. मालदा, मुर्शिदाबाद और उत्तर दिनाजपुर को छोड़कर, क्योंकि वहां के मुसलमान कांग्रेस को ज़्यादा पसंद करते हैं.”
बाद में उसी दिन, परिणाम घोषित होने के बाद, एक रिपोर्टर ने सुवेंदु अधिकारी से पूछा, “जो संख्या आपने हासिल की है, उससे आप पर बहुत ज़्यादा ज़िम्मेदारी आ गई है. लेकिन हर जगह जो देखा जा रहा है वो ये है कि TMC ने धमकी दी थी कि 4 तारीख के बाद हिसाब-किताब तय हो जाएगा. दो सीटों से चुने गए विधायक के रूप में, आपके पास विपक्ष के लिए क्या संदेश है…?”
इस पर अधिकारी ने जवाब दिया, “भाजपा कार्यकर्ता अनुशासित लोग हैं और मुख्य रूप से हिंदू और आदिवासी भाजपा का समर्थन करते हैं; वे ऐसी चीजें नहीं करते हैं. ऐसी चीजें करने के लिए किसी को मदरसे में पढ़ना होगा. हममें से किसी ने भी मदरसे में पढ़ाई नहीं की है.”
‘हिजाब’ टिप्पणी की तरह, मदरसा का अपमानजनक संदर्भ समस्याग्रस्त है क्योंकि ये सीधे तौर पर मदरसा शिक्षा और परोक्ष रूप से मुसलमानों को हिंसा और आपराधिक व्यवहार से जोड़ता है. ये कहकर कि “ऐसे काम करने के लिए, किसी को मदरसे में पढ़ना होगा,” सुवेंदु अधिकारी ने मुस्लिम शैक्षणिक संस्थानों को अराजकता के लिए प्रजनन स्थल के रूप में दिखाया, जो एक गहरी पूर्वाग्रही और सांप्रदायिक रूढ़िवादिता को मजबूत करता है, और इस तरह पूरे समुदाय को बदनाम करता हुआ लगता है.
कोलकाता, दिसंबर 2025: “उन्हें ग़ाजा जैसा सबक अवश्य सिखाएं”
सुवेंदु अधिकारी की शायद सबसे ज़्यादा भड़काऊ टिप्पणी चुनाव से कुछ महीने पहले दिसंबर 2025 में आई थी. बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले और दीपू चंद्र दास की हत्या की खबरों के बीच, सुवेंदु अधिकारी ने “ग़ाज़ा जैसी” प्रतिक्रिया का समर्थन करते हुए कहा, “सबक सिखाना चाहिए, जैसे इज़राइल ने सिखाया ग़ाज़ा में. हमारी तारीख से हमारे भारत की 100 करोड़ हिंदू, देश का हिंदू हित में चल रही है सरकार. सबक सिखाना चाहिए, जैसे ऑपरेशन सिन्दूर में पाकिस्तान को हमलोग सबक सिखाये.”
Kolkata, West Bengal: On the lynching of Hindus in Bangladesh, Leader of the Opposition in the State Assembly, Suvendu Adhikari says, “These people must be taught a lesson, just like Israel taught Gaza. Our sacred Hindu values and the government are working in the interest of… pic.twitter.com/Mv0GssyfdF
— IANS (@ians_india) December 26, 2025
इस टिप्पणी से आक्रोश फैल गया, आलोचकों ने सुवेंदु अधिकारी पर नरसंहार की कल्पना करने और पूरे समुदाय के खिलाफ सामूहिक हिंसा के विचार का समर्थन करने का आरोप लगाया.
सुवेंदु अधिकारी ने पहलगाम हमले के बाद एक महिला से मुलाकात की जिसने अपने पति को खो दिया था, बात करते हुए सुवेंदु ने कहा, “हिंदुस्तान में हिंदुओं को मारने की उनकी हिम्मत कैसे हुई, ग़ाज़ा ख़त्म हो गया. इज़रायल ने उन्हें ख़त्म कर दिया. हम भी उन्हें ख़त्म कर देंगे. हम मोदी के शिष्य हैं. हम मोदी के बेटे हैं…”
“सबका साथ, सबका विकास बंद करो”, “मुस्लिम विधायकों को बाहर निकाल देंगे”
मार्च 2025 में बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि एक बार जब भाजपा बंगाल जीत जाएगी, तो पार्टी मुस्लिम विधायकों को विधानसभा से बाहर निकाल देगी. सुवेंदु अधिकारी ने कहा, “हम स्पीकर बिमान बनर्जी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराएंगे. बीजेपी के सत्ता में आने के बाद, हम उनकी (TMC) पार्टी के मुस्लिम विधायकों को जो जीतकर विधानसभा में आएंगे, ले जाएंगे और अगले 10 महीनों में उन्हें सदन से बाहर निकाल देंगे.”
जुलाई 2024 में सुवेंदु अधिकारी ने अल्पसंख्यक मोर्चा को छोड़ने का आह्वान करते हुए भाजपा के नारे को “सबका साथ, सबका विकास” से बदलकर “जो हमारे साथ, हम उनके साथ” करने का प्रस्ताव रखा. कोलकाता में बीजेपी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा, “मैंने राष्ट्रवादी मुसलमानों के बारे में बात की थी और आपने भी ‘सबका साथ, सबका विकास’ कहा था. लेकिन मैं अब ये नहीं कहूंगा. इसके बजाय, हम अब कहेंगे, ‘जो हमारे साथ, हम उनके साथ.’ ये ‘सबका साथ, सबका विकास’ बंद करें. अल्पसंख्यक मोर्चा की जरूरत नहीं है.” बाद में साफ किया कि उनका आशय उन लोगों से था जो राष्ट्रवादी हैं, पार्टी को उनके साथ रहना चाहिए. जो हमारे साथ नहीं खड़े होते वे देश के खिलाफ काम करते हैं; हमें उन्हें बेनकाब करना चाहिए.”
Watch: “We will uphold Hinduism and the constitution. I previously mentioned nationalist sentiments towards Muslims, but we will no longer do so. Instead, we will focus on ‘Jo Hamare Sath Hum Unka Sath’. There is no need for a Minority Morcha,” says BJP leader Suvendu Adhikari pic.twitter.com/DMxHztQFyF
— IANS (@ians_india) July 17, 2024
ये ध्यान देने वाली बात है कि हाल ही में पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 2026 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने एक भी मुस्लिम उम्मीदवार चुनावी मैदान में नहीं उतारा था. और स्वाभाविक रूप से उन चुनावों में पार्टी से कोई मुस्लिम विधायक नहीं चुना गया था. बीजेपी के पास फिलहाल एक भी मुस्लिम सांसद नहीं है. देशभर में भाजपा के सिर्फ दो मुस्लिम विधायक हैं – मणिपुर से अचब उद्दीन और त्रिपुरा से तफ़ज्जल हुसैन.
क्षेत्रीय लोकलुभावनवाद से लेकर कट्टर हिंदुत्व तक
सुवेंदु अधिकारी की सांप्रदायिक बयानबाजी राजनीतिक रूप से चौंकाने वाली है क्योंकि वो आजीवन RSS-बीजेपी कार्यकर्ता नहीं हैं, बल्कि ममता बनर्जी के पूर्व सहयोगी रह चुके हैं जिन्होंने अपना ज़्यादातर करियर तृणमूल कांग्रेस में बिताया. RSS इकोसिस्टम और उसके वैचारिक प्रशिक्षण द्वारा आकार दिए गए पारंपरिक भाजपा नेताओं के उलट, सुवेंदु अधिकारी बंगाल की लोकलुभावन, वाम-विरोधी क्षेत्रीय राजनीति से उभरे जहां हिंदुत्व बयानबाज़ी ऐतिहासिक रूप से कम केंद्रीय थी.
इसलिए, भाजपा में शामिल होने के बाद उनका तीव्र सांप्रदायिक मोड़ लंबे समय से चली आ रही वैचारिक प्रतिबद्धता में कम और बंगाल में भाजपा की ध्रुवीकरण-संचालित चुनावी रणनीति के राजनीतिक अनुकूलन में अधिक दिखाई देता है. आंशिक रूप से यही कारण है कि बदलाव विशेष रूप से स्पष्ट लगता है: बयानबाजी अक्सर वैचारिक विश्वसनीयता स्थापित करने के लिए प्रदर्शनात्मक और बनावटी दिखाई देती है.
एक उपयोगी तुलना हिमंत बिस्वा सरमा की है जो एक और शक्तिशाली क्षेत्रीय नेता हैं जो कांग्रेस में आगे बढ़ने के बाद भाजपा में शामिल हो गए. सुवेंदु अधिकारी की तरह, सरमा RSS से प्रशिक्षित नहीं थे और पार्टियों को बदलने के बाद उन्होंने कहीं ज़्यादा स्पष्ट हिंदुत्व लाइन अपनाई. दोनों मामलों में पूर्व क्षेत्रीय-केंद्रित राजनेताओं ने कुछ पारंपरिक भाजपा कैडर नेताओं की तुलना में तीव्र सांप्रदायिक बयानबाजी की, आंशिक रूप से पार्टी के वैचारिक मूल के प्रति वफादारी का संकेत देने के लिए और आंशिक रूप से क्योंकि ध्रुवीकरण उनके संबंधित राज्यों में चुनावी रूप से प्रभावी साबित हुआ है.
सत्ता को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता का कॉरपोरेट और राजनीति, दोनों के नियंत्रण से मुक्त होना बुनियादी ज़रूरत है. और ये तभी संभव है जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर ऑल्ट न्यूज़ को डोनेट करें.
बैंक ट्रांसफ़र / चेक / DD के माध्यम से डोनेट करने सम्बंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.




