पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण से एक दिन पहले, भाजपा नेता और पार्टी के आसनसोल दक्षिण से उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस नेता और वर्तमान शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु को रिश्वत लेते हुए दिखाया गया है. (आर्काइव

यूज़र @BhairavVaam ने भी यही वीडियो इसी दावे के साथ ट्वीट किया. (आर्काइव

फ़ैक्ट-चेक

वायरल वीडियो के कई दृश्यों में विसंगतियों को देखा जा सकता है जो AI-जेनरेटेड कलाकृतियों में अक्सर होते हैं. वीडियो की शुरुआत में, जब बसु फोन पर बात कर रहे होते हैं, तो उनके मुँह की बनावट बोलते समय अचानक बिगड़ जाती है. कुछ ही समय बाद, जैसे ही वो अपना बायां हाथ उठाते है, उसका अंगूठा अगले फ्रेम में फिर से दिखाई देने से पहले पल भर के लिए गायब हो जाता है. नीचे दिए गए स्लो-मोशन क्लिप में इन गड़बड़ियों को और भी स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है.

जब ब्रात्य बसु को एक नोटबुक के पेज पलटते हुए देखा जाता है, तो उनकी अनामिका और छोटी उंगलियां पेज में मिलती हुई दिखाई देती हैं, जबकि उसकी मध्यमा उंगली का सिर्फ एक हिस्सा दिखाई देता है. (लाल रंग में हाईलाइट किया गया)

इसके अलावा, जैसे ही बसु को नकद पैसे थमाए जाते हैं, उनका हाथ असामान्य रूप से बड़ा दिखाई देने लगता है और उनकी उंगलियां भी स्पष्ट रूप से विकृत नजर आती हैं.

इन सबके अलावा, कथित न्यूज़ बुलेटिन को करीब से देखने पर और भी शक पैदा होता है. आउटलेट का नाम हिंदी में “तहलका टीवी” के रूप में दिखाई देता है, जबकि न्यूज़ टिकर बंगाली में चलता है, ये एक क्षेत्रीय प्रसारण के लिए एक असामान्य बेमेल है. इसके अलावा, ऑल्ट न्यूज़ को वायरल वीडियो या उससे जुड़े दावे वाली कोई विश्वसनीय न्यूज़ रिपोर्ट भी नहीं मिली.

हमें तहलका टीवी नाम का कोई चैनल भी नहीं मिला जिसका लोगो वायरल क्लिप में दिख रहे लोगो जैसा हो. तहलका लाइव टीवी नाम का एक चैनल है, जिसका लोगो बिल्कुल अलग है. नीचे तुलना देखी जा सकती है:

यानी , कुल मिलाकर पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल द्वारा शेयर किया गया वीडियो AI द्वारा तैयार किया गया है.

ग़लत
दावा:
TMC के ब्रात्य बसु रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद हुए

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें