सोशल मीडिया यूज़र्स आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद का एक कथित दुर्लभ वीडियो शेयर कर रहे हैं. इसे शेयर करते हुए ये दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो शिकागो में स्वामी विवकानंद के भाषण का असली फुटेज है. 21 जनवरी, 2023 को एक यूज़र ने इस शेयर करते हुए लिखा, “श्री स्वामी विवेकानंद जी के व्याख्यान का ये एक दुर्लभ वीडियो जो स्वामी विवेकानन्द ने अमेरिका के शिकागो में 13 सितम्बर1893 को दिया”.

ऑल्ट न्यूज़ के व्हाट्सऐप नंबर पर इस दावे की सच्चाई पता करने की रिक्वेस्ट मिली है.

This slideshow requires JavaScript.

2019 से हो रहा है शेयर

साल 2019 में भी ये वीडियो वायरल हुआ था. उस वक़्त इसे 13 सितम्बर 1893 का दुर्लभ वीडियो बताया जा रहा था.

कई यूज़र्स ने समान दावे के साथ ट्विटर और फ़ेसबुक पर ये वीडियो शेयर किया था.

 

फ़ैक्ट-चेक

गूगल पर की-वर्ड्स सर्च करने से ऑल्ट न्यूज़ को यूट्यूब पर अपलोड किया गया एक वीडियो मिला जिसका शीर्षक था -“स्वामी विवेकानंद – 2012 न्यू फ़ुल मूवी (इंग्लिश)”

नीचे पोस्ट किये गए वीडियो में 13:38 मिनट के बाद, स्वामी विवेकानंद का शिकागो में भाषण वाला हिस्सा देखा जा सकता है.

हिंदी में इसी फिल्म को श्री रामकृष्ण मठ चेन्नई के यूट्यूब चैनल द्वारा 28 सितंबर, 2018 को अपलोड किया गया था. ‘सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म सर्टिफ़िकेशन’ द्वारा जारी किए गए सर्टिफिकेट के अनुसार, फिल्म का नाम ‘विवेकानंद द्वारा विवेकानंद’ है जिसका निर्माण Beehive प्रोडक्शन ने किया है.

स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित एक फ़िल्म के क्लिप वीडियो को स्वामी विवेकानंद के शिकागो में दिए हुए भाषण का दुर्लभ वीडियो बताकर शेयर किया गया.

ग़लत
दावा:
स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो में दिए गए प्रसिद्ध भाषण का वीडियो

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें