कांग्रेस की दलित विंग के राष्ट्रीय संयोजक हितेन्द्र ने 22 अक्टूबर को एक टूटे हुए पुल कुछ तस्वीरें ट्वीट की. ट्वीट करते हुए उन्होंने दावा किया कि अहमदाबाद में अजित मिल चार रास्ता के पास निर्माणाधीन पुल टूट गया. (ट्वीट का आर्काइव लिंक)

हितेन्द्र के इस ट्वीट को कोट ट्वीट करते हुए कई यूज़र्स ने गुजरात मॉडल पर निशाना साधा.

This slideshow requires JavaScript.

फ़ैक्ट-चेक

सबसे पहले तो हमने अहमदाबाद में अजीत चार रास्ता के पास कोई पुल गिरने की खबर बारे में सर्च किया. लेकिन हमें इस दावे की पुष्टि करती कोई रिपोर्ट नहीं मिली.

की-वर्ड्स सर्च करने पर ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि नागपुर शहर में 19 अक्टूबर को देर रात एक निर्माणाधीन फ़्लाइ-ओवर ब्रिज टूट गया था. द टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने 20 अक्टूबर को इस घटना के बारे में रिपोर्ट शेयर की थी. आर्टिकल में टूटे हुए पुल की एक तस्वीर भी शेयर की गई है. लेकिन ये शेयर की गई तस्वीरों से अलग है. रिपोर्ट के मुताबिक, नागपुर के कलमना स्थित भारत नगर चौक के पास निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा टूट कर गिर गया था. वहां कोई मौजूद नहीं था. इस वजह से जान की कोई हानि नहीं हुई. आर्टिकल के मुताबिक, इस फ़्लाइ-ओवर का निर्माण नेशनल हाईवे अथॉरिटी कर रही थी.

फ़्री प्रेस जर्नल, मुंबई तक, लोकमत न्यूज़18, TOI नागपूर, TOI पुणे ने नागपुर के इस निर्माणाधीन पुल के टूटने की ख़बर शेयर की. इन रिपोर्ट्स में पुल के टूटे हुए हिस्से की कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं जो हितेन्द्र द्वारा शेयर की गई तस्वीरों से मेल खाती है.

आगे, हमने अपनी जांच जारी रखते हुए ट्विटर पर की-वर्ड्स सर्च किया. कुछ यूज़र्स ने टूटे हुए पुल के आस-पास के इलाके की तस्वीरें और वीडियोज़ डाले हैं.

रिपोर्ट्स में शेयर की गई तस्वीरें और हितेन्द्र द्वारा शेयर की गई तस्वीरों की तुलना करने पर साफ़ हो जाता है कि ये तस्वीरें नागपुर के टूटे हुए फ़्लाइ-ओवर ब्रिज की हैं.

कुल मिलाकर, नागपुर में फ़्लाइ-ओवर के टूटने की तस्वीरें कांग्रेस नेता हितेन्द्र ने अहमदाबाद के अजित मिल चार रास्ता की बताकर शेयर की.


दुर्गा पूजा के दौरान हिंसा के सन्दर्भ में शेयर की गयीं ये फ़र्ज़ी ख़बरें :

भ्रामक
दावा:
अहमदाबाद के अजित मिल चार रास्ता पर बना ब्रिज टूट गया

The content presents facts in a misleading way or omits crucial context.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें