कांग्रेस के कई सोशल मीडिया अकाउंट्स से एक ग्राफ़िक शेयर किया गया है जिसमें गुलाबी बसों के सामने सेल्फ़ी लेती महिलाओं की एक तस्वीर है. ग्राफ़िक के टेक्स्ट में दावा किया गया है कि कांग्रेस सत्ता में आने पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवाएं लाएगी. पंजाब में आगामी चुनाव के सबंध में इस पोस्ट को #111CongressDubara के साथ शेयर किया गया है. मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद और फ़रवरी में होने वाले चुनाव से पहले 111 दिनों के लिए पद संभाला है.

इस पोस्ट को INC बिहार (पहला, दूसरा) और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल (पहला, दूसरा) के फ़ेसबुक और ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है.

कांग्रेस सदस्य सौरभ सिन्हा और ठाकोर भाविनसिंह ने भी ये दावा पोस्ट किया.

This slideshow requires JavaScript.

भाजपा शासित असम में मुफ़्त बस सेवा की तस्वीर

ऑल्ट न्यूज़ ने माइक्रोसॉफ्ट के बिंग पर InVID का इस्तेमाल करके रिवर्स इमेज सर्च किया. हमें India.com की जनवरी 2021 की रिपोर्ट मिली. इस रिपोर्ट के अनुसार, ये तस्वीर असम की है. रिपोर्ट में कहा गया है, “असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने विशेष रूप से महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए गुवाहाटी शहर के भीतर यात्रा करने के लिए 25 बसों को हरी झंडी दिखाई. इन बसों में मुफ़्त यात्रा सेवा प्रदान की जाएगी.” ये ध्यान देने वाली बात है कि असम सरकार का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी कर रही है, न कि कांग्रेस.

इसी महीने असम के मुख्यमंत्री ने इस परियोजना के बारे में ट्वीट किया था.

ये योजना असम के पूर्व वित्त मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा 6 मार्च, 2020 को पहली बार 2020-2021 असम राज्य के बजट में प्रस्तुत ब्राह्मण सारथी योजना का एक हिस्सा है. इस योजना के तहत, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को गुवाहाटी में निर्दिष्ट मार्गों पर मुफ़्त बस यात्रा का लाभ मिल सकता है.

पाठकों को ध्यान देना चाहिए कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने भी मार्च 2021 में इसी तरह की योजना शुरू की थी.

कुल मिलाकर, कांग्रेस ने भाजपा के नेतृत्व वाली असम सरकार द्वारा एक मुफ़्त बस सेवा योजना की तस्वीरों का इस्तेमाल पंजाब में होने वाले चुनाव में अपनी योजना की पहल के रूप में किया.

 

असत्य
दावा:
पंजाब में कांग्रेस जीती तो महिलाओं को मुफ़्त बस सेवा प्रदान करेगी.

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है।

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें