सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लोग दावा कर रहे हैं कि ये लड़का ऐक्टर आमिर खान के घर का हिन्दू नौकर है जो आमिर की बेटी इरा के साथ भाग गया है. ट्विटर यूज़र साध्वी मिश्रा ने तस्वीर के साथ ये दावा ट्वीट किया. आर्टिकल लिखे जाने तक इस ट्वीट को 1700 बार लाइक और 557 बार रीट्वीट किया जा चुका है. (आर्काइव लिंक)

चिन्टू पाण्डे नामक ट्विटर यूज़र ने भी ये तस्वीर इसी दावे के साथ ट्वीट की है. (ट्वीट का आर्काइव लिंक)

फ़ेसबुक और ट्विटर पर ये तस्वीर इसी दावे के साथ वायरल है.

This slideshow requires JavaScript.

फ़ैक्ट-चेक

आसान से रिवर्स इमेज सर्च से हमें ये तस्वीर 26 नवंबर 2020 के पिंकविला के आर्टिकल में मिली. इस आर्टिकल में बताया गया है कि आमिर खान की बेटी इरा खान अपनी फ़िटनेस ट्रेनर के काफ़ी नज़दीक हैं. आर्टिकल में इरा के साथ तस्वीर में दिख रहे शख्स की पहचान नूपुर शिखारे के रूप में की गई है जो कि ‘Fitnessism’ के फ़ाउन्डर हैं. इस आर्टिकल के मुताबिक़ ऐसी आफ़वाहे हैं कि इरा और नूपुर डेट कर रहे थे.

नूपुर शिखारे ने 17 नवंबर 2020 को ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी. इस पोस्ट के मुताबिक, ये तस्वीर दिवाली की है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Popeye ⚓ (@nupur_shikhare)

इरा खान का इंस्टाग्राम अकाउंट चेक करने पर हमें एक पोस्ट मिली जिसमें इरा ने नूपुर से प्यार का इज़हार किया है. इसके अलावा, नूपुर ने भी इरा के साथ कुछ तस्वीरें वैलेंटाइन्स डे की बधाई देते हुए पोस्ट की थीं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

कुल मिलाकर, आमिर खान की बेटी इरा और उनके फ़िटनेस ट्रेनर नूपुर शिखारे की एक तस्वीर शेयर कर ये ग़लत दावा किया जा रहा है कि इरा अपने घर के हिन्दू नौकर के साथ भाग गयी.


पतंजलि ने कहा कि WHO ने कोरोनील दे दी मंज़ूरी, मीडिया ने बगैर जांचे ख़बर चलाई :

ग़लत
दावा:
आमिर खान की बेटी इरा अपने हिन्दू नौकर के साथ फरार

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें