महाराष्ट्र में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ गए हैं. प्रदेश की सरकार ने अमरावती समेत कुछ अन्य ज़िलों में एक बार फिर लॉकडाउन लगा दिया है. वहीं राज्य के बाकी हिस्सों में आंशिक लॉकडाउन का पालन करने को कहा गया है. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है और दावा किया जा रहा है कि ये अमरावती में हाल में लगाये गये लॉकडाउन का नज़ारा है. वीडियो में नज़र आ रहा है कि पुलिस वाले बाइक, साइकिल और अन्य वाहनों से जा रहे लोगों को लाठी-डंडों से पीट रहे हैं. लोग इस वीडियो को अलग-अलग कैप्शन्स के साथ फ़ेसबुक और ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं.

कुछ यूज़र्स ने 45 सेकंड की क्लिप शेयर की है और कुछ ने 2 मिनट से ज़्यादा की. फ़ेसबुक पर भी इसे हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है.

 

अमरावती में लंगर शुरू

Posted by Mujahid Siddiqui on Tuesday, February 23, 2021

पुराना वीडियो

ऑल्ट न्यूज़ ने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च किया और हमें 24 मार्च, 2020 को अपलोड किया गया वीडियो मिला. ये यूट्यूब चैनल Indian Railway Traveler – AK ने अपलोड किया है और अबतक करीब डेढ़ लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है. इसके टाइटल में बताया गया है कि ये वीडियो अमरावती के राजकमल चौक का है. हमने वीडियो के लोकेशन को गूगल अर्थ पर वेरिफ़ाई किया जिससे साफ़ होता है कि ये वीडियो अमरावती का ही है.

यूट्यूब पर 2 मिनट 44 सेकंड लम्बे इस वीडियो में 22 सेकंड पर ‘आसाम टी सेंटर’ का बोर्ड नज़र आता है. हमने गूगल अर्थ पर राजकमल चौक पर आसाम टी सेंटर सर्च किया और गूगल फोटोज़ में इस दुकान की तस्वीर मिली. ये फ़ोटो 2019 में अपलोड की गयी थी. यहां से ये तो पक्का हो जाता है कि वीडियो अमरावती का ही है.

 

लेकिन इस वीडियो के हाल के होने का दावा पूरी तरह ग़लत है. लोकमत ने 23 मार्च, 2020 को अमरावती में लॉकडाउन पर रिपोर्ट किया था. भारत में कोविड-19 मामले आने के बाद मार्च 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर 22 मार्च को रविवार के दिन पूरे देश में जनता कर्फ़्यू लगाया गया था.

यानी, सोशल मीडिया यूज़र्स 2020 में लगे जनता कर्फ़्यू का वीडियो हालिया बताकर शेयर कर रहे हैं. वायरल वीडियो अमरावती का ही है, लेकिन एक साल पुराना है.


ग्रेटा थुन्बेरी की ट्वीट की गयी टूलकिट एडिट करने की आरोपी दिशा रवि के बारे में फैल रहे हैं ये झूठ

आंशिक रूप से सत्य
दावा:
अमरावती में फ़रवरी 2021 में लगे लॉकडाउन का वीडियो

The content contains some accurate information but also significant inaccuracies.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें