सोशल मीडिया पर एक मेसेज वायरल है जिसमें दावा किया गया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस 30 दिनों का मास्क चेकिंग अभियान चलाएगी. मेसेज में बताया गया है कि जिसने भी मास्क नहीं पहना होगा उसे जुर्माना देना होगा या फिर उसे 10 घंटे की जेल की सजा भी मिल सकती है. मेसेज के आखिर में लिखा हुआ है – “उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा जनहित में जारी”. फ़ेसबुक पेज ‘द बरेली वायरल’ ने ये मेसेज पोस्ट किया है. (आर्काइव लिंक)

*कल प्रातः 9 बजे से उत्तर प्रदेश के सभी थाना क्षेत्रों में मास्क चैकिंग का 30 दिनों का अभियान चलेगा सभी शहर एवं…

Posted by The Bareilly Viral on Thursday, 25 February 2021

ट्विटर यूज़र विजय ने उत्तर प्रदेश के लोगो वाली एक तस्वीर ट्वीट की है जिसमें यहीं दावा किया है. (आर्काइव लिंक)

और भी कई यूज़र्स ने ये दावा फ़ेसबुक और ट्विटर पर शेयर किया है. व्हाट्सऐप पर भी ये मेसेज शेयर किया गया है.

This slideshow requires JavaScript.

इसके अलावा, वसीम अकरम नाम के एक यूज़र ने 24 फ़रवरी को एक और दावा ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश में 3 दिनों के लिए लॉकडाउन जारी किया गया है. उनके मेसेज के मुताबिक, 29 से 31 फ़रवरी तक पूर्णतः लॉकडाउन रहेगा.

फ़ैक्ट-चेक

सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले से वायरल इस दावे का खंडन खुद यूपी पुलिस ने ट्वीट कर किया है. यूपी पुलिस ने बताया कि मास्क चेकिंग का 30 दिन का ऐसा कोई अभियान उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा नहीं चलाया जा रहा है.

इसके अलावा, यूपी में लॉकडाउन जारी करने का दावा भी बेबुनियाद है. 2021 के फ़रवरी महीने में सिर्फ़ 28 दिन हैं. यानी, इस महीने 29 से 31 फ़रवरी नहीं आने वाला. जब दिन ही नहीं है तो उस दिन लॉकडाउन कैसे लग सकता है? सोशल मीडिया पर किसी भी मेसेज को कॉपी-पेस्ट करने से पहले कोई भी व्यक्ति एक बार कैलेंडर देख ले तो भी बात साफ़ हो जाएगी.

यानी, उत्तर प्रदेश में पुलिस द्वारा 30 दिनों के मास्क चेकिंग करने के अभियान और यूपी में 29 से 31 फ़रवरी तक लॉकडाउन जारी करने का दावा बेबुनियाद है.


पतंजलि ने कहा कि WHO ने कोरोनील दे दी मंज़ूरी, मीडिया ने बगैर जांचे ख़बर चलाई :

ग़लत
दावा:
यूपी पुलिस 30 दिनों का मास्क चेकिंग अभियान चलाएगी

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें