अमर उजाला ने 29 अगस्त के लखनऊ सिटी एडिशन में शहर की बदहाल सड़कों की बताकर 4 तस्वीरें छापी. इन तस्वीरों में एक व्यक्ति हेलमेट पहनकर अलग-अलग सड़कों पर गड्ढे में बैठकर और इसके आस-पास पोज़ देता हुआ दिखता है. अमर उजाला ने इन तस्वीरों को शहर के अलग-अलग इलाकों का बताया है. और लिखा है कि ये तस्वीरें उन्हें एक जागरुक पाठक ने भेजी है.

WhatsApp Image 2020-08-30 at 9.46.07 AM

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमिटी सोशल मीडिया की वाइस चैयरपर्सन पंखुड़ी पाठक ने ऐसी ही दो तस्वीरें 28 अगस्त को उत्तर प्रदेश की बताकर शेयर की हैं. उन्होंने ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, “गड्ढे में भी नियम का ख्याल है, अच्छे दिन वालों का बुरा हाल है. गड्ढा मुक्त उत्तरप्रदेश.” पंखुड़ी पाठक ने अपने फ़ेसबुक पेज से भी ये तस्वीरें इन्हीं दावों के साथ शेयर की हैं. (ट्वीट का आर्काइव लिंक)

इस ट्वीट के रिप्लाई में कुछ लोगों ने इंस्टाग्राम पर छत्तीसगढ़ का बताकर पोस्ट किये गए इसी तस्वीर का एक स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं. और बता रहे हैं कि ये कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की तस्वीरें हैं.

वहीं कुछ लोग इन तस्वीरों को बिहार का बता रहे हैं.

फ़ैक्ट-चेक

यांडेक्स (Yandex) पर रिवर्स इमेज सर्च करने से हमें एक ब्लॉग (aanavandi.com) पर 14 अक्टूबर, 2019 को ये तस्वीरें पोस्ट की हुई मिली. यहां इन्हें पश्चिम बंगाल का बताया गया है.

aanavandi

इस ब्लॉग ने और भी ऐसी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं. जिनमें बंगाली में लिखा बोर्ड और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की फ़ोटो दिखती है.

2020-08-29 15_03_52-bangal pic

इसके अलावा अभी शेयर की जा रही तस्वीर इस वेबसाइट पर काफ़ी क्लियर दिखती है. और गौर से देखने पर तस्वीरों में दिख रही गाड़ियों का नंबर प्लेट WB से शुरू होता दिखता है. पश्चिम बंगाल में चलने वाली सभी गाड़ियों का नंबर WB (West Bengal) से शुरू होता है.

बंगाली कीवर्ड से सर्च करने पर ढाका 18 नाम की समाचार वेबसाइट पर इन तस्वीरों की एक रिपोर्ट मिलती है. इस रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम बंगाल के इंग्लिश बाज़ार में रहने वाले एक शख्स संगीत रॉय की ये तस्वीरें हैं जिन्होंने मालदा की ख़राब सड़कों की हालत दिखाई है. बताया गया है कि उन्होंने ये तस्वीरें अपने फ़ेसबुक हैंडल से शेयर की हैं.

हमने पाया कि संगीत रॉय ने ऐसी कुल 6 फ़ोटोज़ 13 अक्टूबर, 2019 को पोस्ट की थी.

This slideshow requires JavaScript.

न्यूज़ चेकर ने भी इन तस्वीरों की पड़ताल की है. इस तरह ये साफ़ हो जाता है कि ये तस्वीरें उत्तर-प्रदेश, छतीसगढ़ या बिहार की नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल की हैं.

[30 अगस्त को इस आर्टिकल में अमर उजाला की खबर और संगीत रॉय से सम्बंधित जानकारी शामिल की गयी.]

असत्य
दावा:
उत्तरप्रदेश में सड़क की दुर्दशा दिखाती तस्वीरें

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है।

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें