बिहार के नवादा ज़िले में भीड़ ने एक मुस्लिम युवती को घेरकर परेशान किया और उसके साथ मौजूद लड़के से जबरन उसकी मांग में सिंदूर भरवा दिया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने इसे सांप्रदायिक रंग देते हुए यह दावा किया कि लड़का हिन्दू है और लड़की मुस्लिम धर्म से है. हालांकि, नवादा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले की सच्चाई सामने ला दी है और सांप्रदायिक दावों को पूरी तरह से भ्रामक बताया.
घटना 2 जुलाई 2026 की दोपहर करीब 1:00 बजे की है. युवती नवादा के प्रोजेक्ट कन्या +2 गोविंदपुर में परीक्षा देकर अपने फुफेरे भाई के साथ घर लौट रही थी. तेज़ गर्मी के कारण, वे लोग थाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मधोपुर के पास एक पेड़ की छांव में पानी पीने के लिए रुके थे. इसी दौरान कुछ लड़कों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया. असामाजिक तत्वों ने बदसलूकी करते हुए युवती का नकाब जबरन हटवा दिया और उसके साथी को बार-बार उसकी मांग में हिंदू विवाह की रस्म के अनुसार सिंदूर भरने पर मजबूर किया.
बिहार के नवादा ज़िले के कमालपुर में एक मुस्लिम महिला को हिंदुत्व समर्थकों के एक समूह ने जबरन अपना नक़ाब उतारने के लिए मजबूर किया। इसके बाद उसी भीड़ ने हिंदुत्ववादी नारे लगाते हुए उस महिला पर हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह करने का दबाव डाला।
इस प्रकार की घटनाएँ बिहार सरकार की… pic.twitter.com/B3JFTnzlZu
— Dr Syed Naseer Hussain, M P (@NasirHussainINC) July 9, 2026
भीड़ में शामिल कुछ लोग हिन्दू अनुष्ठान के नारे भी लगाते रहे और वहाँ मौजूद लोगों ने यहां तक कहा कि अभी सिंदूर लगा दो, बाद में मुस्लिम रीति से शादी कर लेना. पीड़ित लगातार गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी. जब दोनों ने वहां से बाइक पर भागने की कोशिश की, तब भी मनचलों ने उनका पीछा किया और वीडियो बनाया.
A couple was stopped, harassed by goons, forced the boy to apply sindoor to the girl, Nawada Police clarified that couple belong to the same community. Entire incident was filmed & circulated online, accompanied by chants of “Jai Bajrang Bali.” pic.twitter.com/TX05GP7F4x
— Mohammed Zubair (@zoo_bear) July 9, 2026
8 जुलाई को जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस ने तत्काल इसका संज्ञान लिया. नवादा पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय द्वारा 9 जुलाई को जारी की गई आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रही मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जांच शुरू की. सामने आया कि बाइक मूल रूप से रजौली की पार्वती देवी के नाम पर रजिस्टर्ड थी, जिन्होंने इसे सिरदला निवासी फिरोजा खातून को बेच दिया था.
इसी सुराग के जरिए पुलिस पीड़ितों तक पहुंची और यह स्पष्ट किया कि युवक और युवती दोनों एक ही समुदाय (मुस्लिम) के हैं, उनके बीच पहले से संबंध हैं और वे आपसी सहमति से एक साथ यात्रा कर रहे थे. प्रेस नोट में बताया गया कि 9 जुलाई को युवती के आधिकारिक बयान के आधार पर थाली पुलिस स्टेशन में केस नंबर 139/26 दर्ज किया गया है.
कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा एक युवक एवं युवती को अनावश्यक रूप से परेशान एवं उनके साथ अभद्र व्यवहार करने से संबन्धित वायरल वीडियो के संबंध में नवादा पुलिस की अद्यतन कार्रवाई।https://t.co/DnWJ9BU8xq@bihar_police @DMNawada @IgMagadh #nawadapolice #Nawada #नवादा pic.twitter.com/kVhGQI4Sdo
— Nawada Police (@nawadapolice) July 9, 2026
इस पूरी कार्रवाई को लेकर नवादा के सदर-2 एसडीपीओ राहुल सिंह ने मीडिया को दिए अपने आधिकारिक बयान में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस घटना में बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने वीडियो में दिख रहे सभी पंद्रह असामाजिक तत्वों की पहचान कर ली है और इनमें से दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा एक युवक एवं युवती को अनावश्यक रूप से परेशान एवं उनके साथ अभद्र व्यवहार करने से संबन्धित वायरल वीडियो के संबंध में नवादा पुलिस की अद्यतन कार्रवाई।https://t.co/DnWJ9BU8xq@bihar_police @DMNawada @IgMagadh #nawadapolice #Nawada #नवादा pic.twitter.com/kVhGQI4Sdo
— Nawada Police (@nawadapolice) July 9, 2026
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान थाली बाजार निवासी धर्मेंद्र कुमार, पिता नंदन लाल और माधोपुर निवासी बहादुर चौधरी, पिता कृष्ण चौधरी के रूप में हुई है. एसडीपीओ के मुताबिक, अन्य अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है, और जल्द ही शेष अभियुक्तों की गिरफ़्तारी सुनिश्चित की जाएगी.
इस मामले का अपडेट जानने के लिए हमने नवादा पुलिस से संपर्क किया. उन्होंने कहा कि सारी जानकारी प्रेस रिलीज में दे दी गई है.





