“रहस्यमय एक स्थान पर बारिश गिरने” का एक वीडियो सोशल मीडिया में नियमित रूप से प्रसारित किया जाता है। इस क्लिप को एक तेलुगु संदेश के साथ व्यापक रूप से प्रसारित किया गया था जिसमें कहा गया था, “నిన్న టోగో లోని దక్షిణాఫ్రికా దగ్గర ఆకాశం నుంచి భూమ్మీదకు ఒకే ప్రదేశంలో బిందెలోనుంచి నీళ్లు పోసినట్టు ధారా పడింది. ఆ జల పాతాన్ని భూదేవి నోరు తెరచి (నీళ్లు పక్కకు వెళ్లకుండా )తాగింది. ఆ అద్భుత దృశ్యాన్ని మీరు ప్రత్యేక్షంగా చూడవచ్చును. పరమాత్ముడు ఉన్నాడు అనడానికి ఇంతకంటే నిదర్శనం ఏం కావాలి . (कल दक्षिण अफ्रीका के टोगो में, इस तरह आकाश से पानी आया जैसे किसी स्टील के बर्तन से गिरा हो और धरती ने वह पानी पी लिया, किनारों पर इसके छींटे भी नहीं पड़े। आप इसे लाइव देख सकते हैं, क्या अब भी आपको भगवान के होने को लेकर किसी सबूत की जरूरत है?)”
నిన్న టోగో లోని దక్షిణాఫ్రికా దగ్గర ఆకాశముమనుంచి భూమిమీదకు ఒకే ప్రదేశంలో బిందెలోనుంచి నీళ్లు పోసిన్నట్టు ధార పడింది.ఆ జలపాతాన్ని భూదేవి నోరు తెరిచి (నీళ్లుపక్కకు వెళ్లకుండా)తాగింది.ఆ అద్భుత దృశాన్ని మీరు ప్రత్యక్షన్గా చూడొచ్చు?దేవుడు ఉన్నాడనడానికి ఇంతకంటే నిదర్శనము ఇంకేమ్ కావాలి.
Share ur frds … Every one
Posted by నిన్న నేడు – Ninna Nedu on Thursday, 25 April 2019
यह वीडियो फेसबुक पर व्यापक रूप से प्रसारित किया गया।
यह वीडियो अंग्रेजी संदेश के साथ भी साझा किया गया।
In Togo Water fell from the sky only at one place. Mother Earth swallowed entire water fall without allowing it to go sideways.Do you still want a proof that God exists.
Posted by Anand Sharma Kongbrailatpam on Thursday, 25 April 2019
कोई जादुई बारिश नहीं
यदि कोई व्यक्ति इस वीडियो को ध्यान से देखे, तो पानी को आसमान से गिरते नहीं, बल्कि जमीन में एक जगह से निकलते हुए देखा जा सकता है।
वीडियो फुटेज में इस पानी को कई जगह पर बारिश के रूप में समझने की गलती हो सकती है, क्योंकि इसकी चोटी पास के पेड़ों में छुप जाती थी। लेकिन, इसी वीडियो में कई अन्य स्थानों पर, इसके शिखर को आकाश और बादलों से अलग देखा जा सकता है। जमीन में पानी का स्रोत भी स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।
तथ्य-जांच करने वाली अमेरिकी वेबसाइट स्नोप्स ने 2016 में ही इस वीडियो की पड़ताल की थी, जिसमें इस दावे को गलत पाया था। फिलहाल यह टोंगो में हुई एक घटना के रूप में फिर से वायरल है, जबकि स्नोप्स ने पाया था कि यही क्लिप पहले इंडोनेशिया, चीन और वियतनाम की जगहों के नाम से साथ भी वायरल की गई थी।
हमें यूट्यूब पर यह वायरल वीडियो मिला, जिसमें इसका वर्णन किया गया था – “पानी के स्रोत, खुदाई से पानी का स्रोत ” । -(अनुवाद)
सत्ता को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता का कॉरपोरेट और राजनीति, दोनों के नियंत्रण से मुक्त होना बुनियादी ज़रूरत है. और ये तभी संभव है जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर ऑल्ट न्यूज़ को डोनेट करें.
बैंक ट्रांसफ़र / चेक / DD के माध्यम से डोनेट करने सम्बंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.