सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हो रहा है. बताया जा रहा है कि ऐसा सिर्फ भारत में ही हो सकता है. दावा है कि ये अमृतसर के रतन सिंह चौक की घटना है. जहां एक ट्रक हेलिकॉप्टर से टकरा गया.

फ़ेसबुक पर भी इस वीडियो को शेयर करते हुए कई लोगों ने दावा किया है कि ये अमृतसर की घटना है.

truck

फ़ैक्ट-चेक

वीडियो के एक की फ़्रेम को रिवर्स इमेज सर्च करने से हमने पाया कि ये घटना ब्राज़ील की है. जनवरी, 2020 में इसपर कुछ मीडिया आउटलेट्स ने रिपोर्ट लिखी थी.

helicopter

21 जनवरी, 2020 को डेली मेल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राज़ील के एक शहर में उड़ान भरने को तैयार पुलिस की हेलिकॉप्टर की रोटर ब्लेड से एक ट्रक की छत कट गई.

daily mail brazil

रिपोर्ट में बताया गया है कि इस टक्कर में हेलिकॉप्टर में सवार पांच लोगों में से दो लोग घायल हो गए. और ट्रक में सवार तीन सुरक्षित थे. उन्हें कोई चोट नहीं आई.

फ़रवरी, 2020 में ये वीडियो केन्या का भी बताकर शेयर हो रहा था. उस समय फ़ैक्ट-चेकिंग वेबसाइट अफ़्रीका चेक ने इस पर एक रिपोर्ट प्रकाशित करते हुए इसकी असलियत बतायी थी.

africa check

इस तरह ब्राज़ील में 6 महीने पहले हुई एक घटना के वीडियो को पहले केन्या का बताकर शेयर किया जा रहा था और अब वही वीडियो अमृतसर का बताकर शेयर किया गया है.

ग़लत
दावा:
अमृतसर में एक ट्रक हेलिकॉप्टर से जा टकराया

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें