भाजपा दिल्ली के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल ने कथित तौर पर नशे में धुत पुलिसकर्मी का एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने लिखा कि ये वीडियो पंजाब के एक पुलिसकर्मी का है. नवीन कुमार जिंदल ने हाल ही में पंजाब विधानसभा चुनाव जीतने वाली आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कटाक्ष किया.

कई और यूज़र्स ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को ताना मारते हुए वीडियो ट्वीट किया है. गौरतलब है कि दिल्ली में शराब नीति को लेकर बीजेपी और इसके समर्थक अक्सर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते रहते हैं.

इस वीडियो को कई यूज़र्स ने फ़ेसबुक और व्हाट्सऐप पर शेयर किया है. ऑल्ट न्यूज़ के व्हाट्सऐप नंबर पर इस वीडियो की सच्चाई जानने के लिए कई रिक्वेस्ट मिली हैं.

फ़ैक्ट-चेक

यूट्यूब पर की-वर्ड्स सर्च करने से हमें मालूम चला कि ये वीडियो पुराना है. इसका हालिया किसी घटना से कोई सबंध नहीं है. ये वीडियो 6 अप्रैल 2017 से इन्टरनेट पर मौजूद है.

इसे 2017 में फ़ेसबुक पर भी शेयर किया गया था.

 

नशा शराब मे होता तो नाचती बोतल।

Posted by The Miscellaneous Zone on Monday, 7 August 2017

हालांकि, हमें वीडियो के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं मिल सकी. लेकिन ये पंजाब में AAP की जीत के बाद का वीडियो नहीं है. पांच साल पहले से ये वीडियो इन्टरनेट पर मौजूद है.

ग़लत
दावा:
पंजाब में आप की जीत के बाद एक पुलिसकर्मी नशे की हालत में दिखा

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें