8 दिसम्बर, 2021 को तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया जिसमें (सीडीएस) बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधूलिका रावत समेत 13 लोगों की मौत हो गई. इस घटना का बताकर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि ये हेलिकॉप्टर क्रैश होने का लाइव वीडियो है.

कई लोगों ने ये वीडियो शेयर करते हुए यही दावा किया. ऑल्ट न्यूज़ के व्हाट्सऐप नंबर पर भी इस वीडियो की असलियत पता करने की रिक्वेस्ट मिलीं.

This slideshow requires JavaScript.

फ़ैक्ट-चेक

वीडियो के एक फ़्रेम का रिवर्स इमेज सर्च करने पर मालूम चला कि ये IAF का Mi-17 हेलीकॉप्टर है जो 18 नवम्बर 2021 को अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में क्रैश हो गया था. ANI ने ये वीडियो 18 नवम्बर को ट्वीट करते हुए ये जानकारी दी थी. रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना के समय हेलीकॉप्टर में 2 पायलट और 3 क्रू मेंबर सवार थे. हालांकि, सभी सुरक्षित थे और उन्हें मामूली चोटें आईं थी.

ईस्ट मोजो ने भी ये वीडियो शेयर करते हुए यही जानकारी दी थी.

19 नवम्बर को हिंदुस्तान टाइम्स ने भी ये वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया था और घटना की जानकारी दी थी.

इस तरह पुराना वीडियो शेयर कर इसे बिपिन रावत की मौत का लाइव वीडियो बताया गया.

ग़लत
दावा:
बिपिन रावत की मौत का लाइव वीडियो

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें