भगवत गीता और श्री कृष्ण की तारीफ़ करती एक महिला का वीडियो न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री जसिंडा एडर्न का बताते हुए सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. ये वीडियो जन्माष्टमी के बाद से सोशल मीडिया में शेयर हो रहा है. फ़ेसबुक यूज़र राजेन्द्रन पिल्लई एसएन ने 13 अगस्त को ये वीडियो न्यूज़ीलैंड की पीएम का बताते हुए पोस्ट किया. आर्टिकल लिखे जाने तक इस वीडियो को 1 हज़ार से ज़्यादा बार देखा जा चुका है. (पोस्ट का आर्काइव लिंक)

Jacinda Kate Laurell Ardern is a New Zealand politician who has served as the 40th prime minister of New Zealand.
Please listen to her for what she is telling about Bhagwan Shri Krishna and Bhagavad Gita.
Jay Shri Krishna 🙏🙏🌷🌷🙏🙏

Posted by Rajendran Pillai SN on Thursday, 13 August 2020

एक और फ़ेसबुक यूज़र ने ये वीडियो इसी दावे से पोस्ट किया है. (पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न)

Listen to the Prime Minister of New Zealand🙏💐

Posted by Jambunathan Srinivasan on Wednesday, 12 August 2020

ट्विटर पर भी ये वीडियो न्यूज़ीलैंड की पीएम का बताकर शेयर किया गया है. (ट्वीट का आर्काइव लिंक)

ऑल्ट न्यूज़ के एंड्रॉइड ऐप पर इस वीडियो की सच्चाई जानने के लिए कई रीक्वेस्ट मिली हैं.

फ़ैक्ट-चेक

वीडियो में दिखने वाली महिला न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री जसिंडा एडर्न नहीं बल्कि हिंदू अमेरिकी महिला कांग्रेस सदस्य तुलसी गेबर्ड हैं. तुलसी गेबर्ड ने 11 अगस्त को ये वीडियो ट्वीट करते हुए सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं.

इसके अलावा, तुलसी गेबर्ड के फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल से भी ये वीडियो शेयर किया है.

आपको बता दें कि तुलसी गेबर्ड पहली हिंदू अमेरिकी महिला कांग्रेस सदस्य हैं. तुलसी गेबर्ड, 2016 में वर्मोंट से सेनेटर बनी थीं. तुलसी गेबर्ड मार्च तक यूएस की प्रेसिडेंशियल कंडीडेट की रेस में शामिल थीं लेकिन अब डेमोक्रैटिक पार्टी की तरफ़ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन हैं.

इस तरह पहली महिला हिन्दू अमेरिकी राजनेता तुलसी गेबर्ड के भगवत गीता के बारे में उपदेश देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री जसिंडा एडर्न का बताकर शेयर किया जा रहा है.

[अपडेट: 18 अगस्त को इस आर्टिकल में तुलसी गेबर्ड से सम्बंधित जानकारी अपडेट की गयी.]

असत्य
दावा:
न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री जसिंडा एडर्न दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है।

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें