सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हुआ है, खासकर व्हात्सप्प पर। यह वीडियो कर्नाटक के उत्तरी बेलगाम में कांग्रेस पार्टी की रैली का है, और दावा किया गया है कि इस रैली में पाकिस्तान का झंडा फहराया गया था। यह संदेश तस्वीर के रूप में भी फ़ैल रहा है, जिसे विडियो से लिया गया है।

विडियो में हरे रंग के झंडे को फहराते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पोस्ट और व्हाट्सएप पर यह दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में जो हरे रंग का झंडा दिख रहा है वह पाकिस्तानी झंडा है। इसी विडियो को कई यूजर्स ने पेज और ग्रुप में शेयर किया है।

Bjp All India नाम से फेसबुक पेज जिसके 11 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं, इस पेज ने भी इसी विडियो को “कांग्रेस की रैली, पाकिस्तान का झंडा मेरे देशवासियों, देश के हिन्दुओ अब आप खुद ही सोच लो कि अब अगर ये सत्ता में वापस आये तो क्या होगा देश का, जातियों में बंटने का समय नही है एकजुट होने का समय है जागो हिन्दू जागो” शब्दों के साथ पोस्ट किया है, जिसे इस रिपोर्ट के लिखे जाने तक 32 हजार से ज्यादा बार देखा जा चूका है और 3000 से अधिक बार शेयर किया गया है। इन्हीं शब्दों के साथ Bjp नाम के पेज से भी इस विडियो को शेयर किया गया है, इस पेज के 2 लाख से भी अधिक फॉलोअर्स हैं। JAY MODIRAJ (“जय मोदीराज”) पेज से भी इसे पोस्ट किया गया है, इस पेज के 11 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

😤कांग्रेस की रैली, पाकिस्तान का झंडा😤😤

मेरे देशवासियों, देश के हिन्दुओ अब आप खुद ही सोच लो कि अब अगर ये सत्ता में वापस आये तो क्या होगा देश का,

जातियों में बंटने का समय नही है एकजुट होने का समय है
जागो हिन्दू जागो
🚩जय श्री राम🚩🚩जय हिन्दुराष्ट्र🚩

Posted by Bjp All India on Friday, 11 May 2018

जिस तरह इस विडियो को एक जैसे दावे के साथ शेयर किया जा रहा है, इससे मालूम पड़ता है कि यह व्हात्सप्प पर भी फ़ैल रहा है।

इसी दावे के साथ कई दूसरी भी तस्वीरें फ़ैल रही है, जिसमें हरे रंग का झंडा देखा जा सकता है। ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ नाम के पेज ने कुछ तस्वीरों को इस दावे के साथ पोस्ट किया है, “यह है #कांग्रेस का असली चेहरा #कर्नाटक में रैली के दौरान फेराए #कांग्रेस वालों ने #पाकिस्तान के झंडे…क्या अब भी आप का खून नहीं खोला क्या अब भी आप कांग्रेस को वोट देंगे???” इस पोस्ट को यह रिपोर्ट लिखे जाने तक 7000 से ज्यादा बार शेयर किया जा चूका है।

यह है #कांग्रेस का असली चेहरा #कर्नाटक में रैली के दौरान फेराए #कांग्रेस वालों ने #पाकिस्तान के झंडे…

क्या अब भी आप का खून नहीं खोला क्या अब भी आप कांग्रेस को वोट देंगे???

Posted by फिर एक बार मोदी सरकार on Friday, 11 May 2018

क्या इस रैली में पाकिस्तानी झंडा फहराया गया था?

वीडियो में हरे रंग का झंडा दिखाई देता है। हमने इसी वायरल वीडियो से एक ऐसी स्क्रीनशॉट ली जिसमें झंडे को ठीक तरह से देखा जा सके।

इस रैली में दिखने वाला झंडा पाकिस्तान का नहीं था। यह वास्तव में IUML (अखिल भारतीय मुस्लिम लीग) का झंडा है, जो पाकिस्तान के झंडे से अलग है। पाकिस्तानी झंडे के बाईं तरफ एक सफेद पट्टा होता है। इसके अलावा, दोनों झंडे के रंग में भी अंतर होता है और इन झंडे में दिखाई देने वाला चाँद-तारा के स्थान में भी अंतर होता है।

अक्सर, पाकिस्तानी झंडे और इस्लामिक झंडे को लोग एक समझ लेते हैं। नीचे दी गई तस्वीर में दोनों झंडे के बीच का अंतर दिखाया गया है। जो लोग इस अंतर से अनजान है उन्हें इस्लामिक झंडा दिखाकर भ्रमित किया जा सकता हैं। ऑल्ट न्यूज ने पहले एक लेख में बताया था कि किस तरह न्यूज़ 18 ने उत्तर प्रदेश में इस्लामी झंडे को पाकिस्तानी झंडा बताकर गलत रिपोर्टिंग की थी।

12 मई को कर्नाटक में वोटिंग है, और इस कारण नकली समाचारों को फ़ैलाने की जैसे मशीनरी लगाई गई है। पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर कर्नाटक से संबंधित कई गलत खबर देखे गए है। राष्ट्रवाद और पाकिस्तान चुनाव सत्र में फर्जी खबर फ़ैलाने वालों के लिए लोकप्रिय विषय हैं, जो शायद बताते हैं कि भारत में कस्बों, शहरों और गांवों को आम तौर पर इस्लामी झंडे कैसे चुनावों से बस कुछ दिनों पहले पाकिस्तानी झंडे में बदल जाते हैं। सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्मों पर यह झूठी खबर आग की तरह फैलती हैं। यह सब मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने के लिए किया जा रहा है।

डोनेट करें!
सत्ता को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता का कॉरपोरेट और राजनीति, दोनों के नियंत्रण से मुक्त होना बुनियादी ज़रूरत है. और ये तभी संभव है जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर ऑल्ट न्यूज़ को डोनेट करें.

बैंक ट्रांसफ़र / चेक / DD के माध्यम से डोनेट करने सम्बंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.