पतंजलि के CEO बालकृष्ण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफ़ी शेयर किया जा रहा है जिसमें बालकृष्ण को अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए देखा जा सकता है. वीडियो के आखिरी हिस्से में रामदेव भी दिखते हैं. ट्विटर यूज़र सोनू जांगड़ा ने ये वीडियो ट्वीट किया. आर्टिकल लिखे जाने तक इस वीडियो को 3,700 बार देखा जा चुका है. (आर्काइव लिंक)

दरअसल पतंजलि ने एलोपैथी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे जिसके चलते डॉक्टर्स सामने आकर बाबा रामदेव और पतंजलि का विरोध कर रहे हैं. इसके चलते, आयुर्वेद और एलोपैथी को लेकर बहस भी छिड़ी हुई है. इसी सब के बीच ये वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें बालकृष्ण को अस्पताल में भर्ती दिखाया जा रहा है.

कई ट्विटर यूज़र्स ने ये वीडियो हाल का बताते हुए ट्वीट किया है. फ़ेसबुक पर भी ये वीडियो शेयर किया गया है.

 

पंतजलि कंपनी के मालिक बालकृष्ण की तबियत बिगड़ी #पतंजलि_के_ब्रांड_एम्बेसडर_बाबा_रामदेव_जी सीधे हॉस्पिटल लेकर गए, ना ही पंतजलि का कोई भी प्रोडक्ट दिया जब तो बोल रहे थे हवा से ऑक्सीजन खींचो ओर आज ऑक्सीजन पहले लगा दी है
पूरा वीडियो देखें 👇

मैं बालकृष्ण जी की जल्द स्वास्थ्य होने की कामना करता हूँ
जो बकलोल भाई #आई_सपोर्ट_रामदेव लिख रहे थे उनके गाल पर कड़ा तमाचा हैं ।

Posted by Anurag Anand on Saturday, 29 May 2021

ऑल्ट न्यूज़ के ऑफ़िशियल मोबाइल ऐप (AndroidiOS) और व्हाट्सऐप नंबर (+91 7600 11160) पर भी इस वीडियो की जांच के लिए लोगों ने रीक्वेस्ट भेजी हैं.

This slideshow requires JavaScript.

फ़ैक्ट-चेक

सबसे पहले गौर करें कि वीडियो में दिख रहे डॉक्टरों समेत किसी ने भी मास्क नहीं पहना है. कोरोना गाइडलाइन के चलते सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना आवश्यक है. कोरोना की दूसरी लहर के चलते अस्पताल में मास्क न दिखना, वीडियो के हालिया न होने का संदेह उत्पन्न करता है.

आगे, की-वर्ड्स सर्च करने पर मीडिया आउटलेट वन इंडिया हिन्दी का एक फ़ेसबुक पर पोस्ट मिला जिसमें ये वीडियो शेयर किया गया है. पोस्ट के मुताबिक, एलोपैथी पर बयान देने के बाद आचार्य बालकृष्ण का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो तब का है जब उनकी तबीयत खराब हुई थी और उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था.

…जब पतंजली वाले बालकृष्ण पड़े थे बीमार, AIIMS में कराए गए थे भर्ती, पुराना वीडियो हो रहा है वायरल

एलोपैथी पर बयान और कंट्रोवर्सी के बाद आचार्य बालकृष्ण का पुराना वीडियो हो रहा है वायरल, जब उन्हें बीमार होने पर एम्स में भर्ती कराया गया था
#BabaRamdev#acharyabalkrishna #patanjali

Posted by Oneindia Hindi on Saturday, 29 May 2021

फ़ेसबुक पर की-वर्ड्स सर्च करने पर हमें अगस्त 2019 में शेयर किया गया ये वीडियो मिला. (पहला लिंक, दूसरा लिंक, तीसरा लिंक) ट्विटर पर भी ये वीडियो उस वक़्त शेयर किया गया था.

23 अगस्त 2019 की कनक न्यूज़ की रिपोर्ट में रामदेव ने बालकृष्ण की सेहत के बारे में बयान दिया था. उन्होंने बताया था कि जन्माष्टमी के मौके पर कोई व्यक्ति प्रसाद लेकर आया था जिसे खाने के 15 मिनट के अंदर ही बालकृष्ण की हालत बिगड़ने लगी थी. उसके बाद वो बेहोश हो गए थे. उन्हें भूमानन्द अस्पताल ले जाया गया था. उसके बाद उन्हें ऋषिकेश के एम्स में भर्ती कराया गया था जहां उनकी हालत में काफ़ी सुधार देखने को मिला था.

दैनिक जागरण ने भी बालकृष्ण की तबीयत बिगड़ने की ख़बर दी थी.

कुल मिलाकर, बालकृष्ण का पुराना वीडियो हाल में पतंजलि और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बीच चल रहे विवाद के दौरान शेयर किया गया.


भारत सरकार ने किया दावा कि किसी देश में बच्चों को नहीं मिल रही वैक्सीन, फिर अपना बयान बदला :

ग़लत
दावा:
पतंजली के बालकृष्ण को अस्पताल में भर्ती कराया गया

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें