महेंद्र मकराना आम आदमी पार्टी के है, भंसाली के सर पर 5 करोड़ का इनाम देने वाले अभिषेक सोम समाजवादी पार्टी से है और दीपिका की नाक काटने की धमकी देने वाले लोकेन्द्र कालवी कांग्रेस के है। बीजेपी किसी प्रकार की हिंसा के खिलाफ है… बस। (अनुवाद)” भाजपा प्रवक्ता संजू वर्मा ने इस प्रकार पद्मावती फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की धमकी देने वालों के राजनैतिक संबंध के बारे में बताया। इस वक्तव्य को चार हज़ार लोगो ने रीट्वीट कर सराहना भी जताई। जैसे जैसे फिल्म के प्रदर्शन पर बवाल बढ़ते जा रहा है, भाजपा समर्थक उन सभी धमकाने वाले लोगों से हाथ धो रहे है। ये भी बार बार दोहरा रहे है की ये लोग दूसरी पार्टियों से सम्बंधित है। आइये इस ट्वीट में किये गए उन चार दावों की जांच पड़ताल करें।

दावा: लोकेन्द्र कालवी कांग्रेस से है

पद्मावती फिल्म के होहल्ले के मुखिया लोकेन्द्र कालवी करनी सेना के संस्थापक अध्यक्ष है। ANI के रिपोर्ट के अनुसार, ये वही है, जिन्होंने “जौहर की ज्वाला है, बहुत कुछ जलेगा. रोक सको तो रोक लो”, ऐसा कहा था।
भाजपा प्रवक्ता हमें ये यकीन दिलाना चाहते है की कालवी कांग्रेस पार्टी के सदस्य है। सच क्या है। आइये देखते है।

कालवी कल्याण सिंह कालवी के बेटे है, कल्याण सिंह कालवी 1990-91 में चंद्रशेखर के चार महीने वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। 1993 के विधानसभा चुनावों में वे नागौर से स्वंतंत्र रूप से लड़ें थे, लेकिन हार गए। 1998 के लोक सभा चुनाव में उन्होंने भाजपा की तरफ से बाड़मेर में चुनाव लड़ा था, लेकिन हार ही हाथ लगी।

2008 के चुनाव से पहले वे कांग्रेस में शामिल हुए, लेकिन टिकट नहीं मिला। फिर 2014 में, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बड़े ही शातिर तरीकें से उन्हें भाजपा में शामिल किया। राजस्थान राज्य के भाजपा अध्यक्ष ने कहा की, “उन्होंने कुछ समय के लिए भाजपा छोड़ा था। अब वे परिवार में फिर से जुड़ गए है। जब परिवार के सदस्य वापस पार्टी में आता है, वह ख़ुशी का ही अवसर होता है।

सारांश में, कालवी ने 1998 में भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ा था, 2008 में वें कांग्रेस में शामिल हुए, और 2014 में फिर से भाजपा में शामिल हो गए। उनके वर्त्तमान में किस तरफ का राजनैतिक झुकाव है, वह बता पाना मुश्किल है। हमें समझ में नहीं आ रहा की किस आधार पर भाजपा प्रवक्ता अब उन्हें कांग्रेस का बता रहे है।

दावा: महेंद्र मकराना आम आदमी पार्टी से है

वे महिपाल सिंह मकराना ही थे, जिन्होंने कहा था की वे लोग दीपिका की नाक शूर्पणखा की तरह काट देने में ज़रा भी नहीं हिचकिचाएंगे। महिपाल सिंह मकराना राजपूत कर्णी सेना के राजस्थान यूनिट के अध्यक्ष है।

मकराना एक तस्वीर में अरविन्द केजरीवाल के साथ खड़े है, जिसके आधार पर ये निष्कर्ष निकाला जा रहा है की वे आम आदमी पार्टी से है।

Mahipal Makrana on the right with Arvind Kejriwal

मकराना की कई तस्वीरें, तोगड़िया सहित कई नेताओ के साथ है। पहले भी वे आदित्यनाथ के समर्थक रहे है, और पिछले साल हार्दिक पटेल को भी समर्थन दिया था। इस बात का कोई सबूत नहीं है कि वे आम आदमी पार्टी से सम्बंधित है।

pravin-togadia-mahipal-makarna

इस तस्वीर में आप उनको दिया कुमारी, भाजपा राजस्थान MLA के साथ स्टेज पर देख सकते है।

Mahipal Makrana on the right with Diya Kumari

अरविन्द केजरीवाल के साथ तस्वीर के बारे में वे खुद बताते है कि आम आदमी पार्टी और गजेंद्र सिंह के पिता ठाकुर (Bane singh) बने सिंह के बीच की मुलाकात के समय की है। गजेंद्र सिंह की मौत आम आदमी पार्टी की रैली के दौरान हुई थी। मकराना गजेंद्र सिंह के पिताजी के साथ इस बैठक में मौजूद थे। उनकी खुद की फेसबुक पोस्ट नीचे देखिये।

देश के प्रथम किसान शहीद गजेंद्र सिंह जी कल्याणवत के दिल्ली में बनने वाले स्मारक के प्रगति कार्य, किसान शहीद का ताम्र पत…

Posted by Mahipal Singh Makrana on Sunday, 11 June 2017

एक कमेंट में वे यह भी कहते है की दिल्ली जाने का मकसद अरविन्द केजरीवाल से मिलना नहीं था। बल्कि वे इस मुद्दे को उठाने के लिए गए थे की गजेंद्र सिंह की मौत के बाद किये गए वादों को नहीं निभाया गया। इस कमेंट में ये भी बताते है की कर्णी सेना की चेतावनी के बाद दिल्ली सरकार ने एक महीने में सारे लंबित मुद्दों पर अमल करने का वादा किया है।

mahipal-makrana-comment-on-meeting-arvind-kejriwal

दावा: अभिषेक सोम समाजवादी पार्टी से है

जैसा की इनके फेसबुक पोस्ट्स से देखा जा सकता है, वे समाजवादी पार्टी के समर्थक रहे है। उन्होंने भंसाली और दीपिका के सर पर 5 करोड़ का इनाम घोषित किया है।

Abhishek Som's Facebook profile

हमने समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता से इस पर बात करने के लिए कोशिश की थी, लेकिन अभी तक नहीं कर पाए है। जब हमें समाजवादी पार्टी से जवाब आएगा, तब हम इस लेख में इसकी बात कहेंगे।

दावा: भाजपा हिंसा का समर्थन नहीं करती है।

पद्मावती फिल्म के दिखाए जाने पर हमारी टिपण्णी से बेहतर होगा की आप कि भाजपा नेताओ के बयान खुद सुने:
1. तेलंगाना के भाजपा MLA राजा सिंह ने पद्मावती फिल्म को दिखाए जाने पर सिनेमा हॉल को आग लगा देने की धमकी दी है।

2. सूरज पाल अमु, भाजपा के हरियाणा के मुख्य मीडिया कोऑर्डिनटोर: “मेरठ के नौजवानों को बधाई देना चाहता हूँ कि उन्होंने भंसाली और दीपिका का सर काटने वाले को 5 करोड़ के इनाम की घोषणा की। जो इस काम को अंजाम देगा, उसे हम भी 10 करोड़ का इनाम देंगे, और उसके परिवार वालों का भी ध्यान रखेंगे। (अनुवाद)”

इस तथ्य को, कि पद्मावती के कलाकारों को धमकाने वाले आप/सपा/कांग्रेस के सदस्य है, कई सारे भाजपा समर्थको ने सोशल मीडिया पर दोहराया है।

महिपाल मकराना आप से है, अभिषेक सोम सपा से है, लोकेन्द्र कालवी कांग्रेस से है, और भाजपा किसी भी हिंसा का समर्थन नहीं करती, अभिषेक सोम सपा से सहानुभूति रखते है, इस बात को छोड़कर, ये सब दावों का कोई आधार नहीं है। फिर भी इस अफवाह ने सोशल मीडिया पर काफी रंग जमाया है।

डोनेट करें!
सत्ता को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता का कॉरपोरेट और राजनीति, दोनों के नियंत्रण से मुक्त होना बुनियादी ज़रूरत है. और ये तभी संभव है जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर ऑल्ट न्यूज़ को डोनेट करें.

बैंक ट्रांसफ़र / चेक / DD के माध्यम से डोनेट करने सम्बंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.