महाराष्ट्र इनफार्मेशन सेंटर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के ट्वीट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर फ़ैल रहा है, जिसमें तस्वीर को राष्ट्रीय समुद्री संग्रहालय, मुंबई के होने का कथित दावा किया गया था।

ऑल्ट न्यूज ने महा इन्फो सेंटर के ट्विटर पेज पर जाके ढूंढा और पाया कि ये ट्वीट अब उनके टाइम लाइन पर नहीं है। आगे की जाँच में, हमने “राष्ट्रीय समुद्री संग्रहालय मुंबई” (National Maritime museum Mumbai) कीवर्ड्स के साथ ट्विटर पर सर्च किया और खोज में हमें महा इन्फो सेंटर (Maha Info Centre) का समान सन्देश के साथ किया गया ट्वीट मिला। इस ट्वीट में भी वही तस्वीर थी जैसा कि महा इन्फो सेंटर (Maha Info Centre) द्वारा किये ट्वीट के स्क्रीनशॉट में देखी गयी थी जिसे बाद में हटा दिया गया था।

दिलचस्प बात यह है कि दोनों तस्वीरों में इमारत के शीर्ष पर यूनियन जैक है जो यूनाइटेड किंगडम का राष्ट्रीय ध्वज है।

मुंबई नहीं, लंदन

ऑल्ट न्यूज़ ने गूगल इमेज सर्च की सहायता से खोज की और पाया कि तस्वीर असल में “राष्ट्रीय समुद्री संग्रहालय लंदन” की है ना की मुंबई। फेसबुक यूजर् राजेंद्र भादुड़ी, महा इन्फो सेंटर द्वारा की गयी बड़ी गलती को पकड़ने वाले पहले व्यक्ति थे।

इसकी पुष्टी करने के लिए, हमने गूगल पर “राष्ट्रीय समुद्री संग्रहालय लंदन, इंग्लैंड” (National Maritime museum, London, England ) की तलाश की। वैसी ही एक समान तस्वीर नीचे देखी जा सकती है।

तस्वीर की गलत जानकारी ट्रेवल वेबसाइटों पर भी मिली

कई पर्यटन वेबसाइटों, लेखों और ब्लॉग में इन तस्वीरों को मुंबई संग्रहालय के रूप में छापा हुआ है। Mumbaionline.in नामक एक वेबसाइट ने भी इसे राष्ट्रीय समुद्री संग्रहालय, मुंबई का दावा करते हुए छापा हुआ था। कई अन्य वेबसाइटों जैसे lordbuddhastory.com, onlinetravelguide.com और exploremaharastra.blogspot.com ने भी राष्ट्रीय समुद्री संग्रहालय, मुंबई के रूप में इस तस्वीर को पोस्ट किया हुआ है। ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि ऐसा दावा करने वाला पहला उदाहरण 2011 में किया गया था।

मुंबई हेरिटेज (Mumbai Heritage) फेसबुक पेज भी इस तस्वीर को लंदन संग्रहालय होने का दावा कर रहा है।

इसके अलावा, तीन दिसंबर 2018 को महा इन्फो सेंटर द्वारा किये हुए ट्वीट का सन्देश Onlinetravelguide.com के एक लेख की शुरुआती लाइनों की तुलना में एक समान है।

विडंबना यह है कि महा इन्फो सेंटर के आधिकारिक पेज ने असली संग्रहालय की तस्वीरो को भी ट्वीट किया था, जिसे बल्लार्ड बंडर गेटहाउस (Ballard Bunder Gatehouse) के नाम से जाना जाता है, “इस समुंद्री संग्रहालय को 1920 में बनाया गया था”। बल्लार्ड बंडर गेटहाउस एक हेरिटेज बिल्डिंग थी जिसे समुद्री संग्रहालय में परिवर्तित कर दिया गया था।

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकारी एजेंसी के एक आधिकारिक पेज ने लंदन संग्रहालय की तस्वीरों का उपयोग करके उसे मुंबई के राष्ट्रीय समुद्री संग्रहालय के रूप में चित्रित करने की कोशिश की है। हालांकि तस्वीर में यूनियन जैक की उपस्थिति स्पष्ट रूप से इसका भारतीय संग्रहालय से होने के दावे को ख़ारिज करती है।

ग़लत

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें