न्यूज़ 18 द्वारा एक वीडियो, जिसमें एक बाइक को पानी से भरे हुए गढ्ढे में गिरा हुआ देखा जा सकता है, मुंबई के चेम्बूर का बताया गया था। वीडियो के साथ लिखा है –“#MumbaiCrumbling चेम्बूर में एक 2 व्हीलर गहरे पानी में तक़रीबन डूब गया -(अनुवाद)”। न्यूज़ 18 के इस ट्वीट को पत्रकार सुचिता दलाल ने एक संदेश के साथ रीट्वीट करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा था।
नई दुनिया, NDTV और पंजाब केसरी ने भी इस वायरल वीडियो पर खबर प्रकाशित करते हुए इसे मुंबई के चेम्बूर का बताया है।
इस वायरल वीडियो को स्क्रोल ने भी अपने लेख में भी प्रकाशित किया था, जिसका शीर्षक,“देखिये: मुंबई की भारी बारिश में दोपहिया वाहन खुले नाले में गिरा-(अनुवाद)” था। हालांकि, सोशल मीडिया में इस वीडियो के मुंबई से होने या ना होने पर उठ रहे सवालों के चलते स्क्रोल ने अपने इस लेख में बाद में बदलाव किया।
इसके अलावा Nyooz TV और न्यूज़रूम पोस्ट ने इस वीडियो को मुंबई के चेम्बूर की घटना बताकर प्रकाशित किया हैं।
जालना, महाराष्ट्ट्र की घटना
सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो में स्थान से संबधित दो तरह के दावे किये गए थे, जिसमें पहले दावे में इस वीडियो को मुंबई के चेम्बूर की घटना का बताया गया है और अन्य एक दावे में इस घटना को जालना का बताया गया। ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि इस वीडियो को सोशल मीडिया में सबसे पहले पुणे स्थित एक पत्रकार अभिजीत देशमुख ने 3 जुलाई, 2019 को पोस्ट किया था। उन्होंने इस वीडियो को जालना, महाराष्ट्र का बताया था।
So good to see the drought areas of Maharashtra recieving good rainfall. Video from my hometown #Jalna #Maharashtra#Rain pic.twitter.com/wVzJOQhpFG
— Abhijit Deshmukh (@iabhijitdesh) July 3, 2019
जब ऑल्ट न्यूज़ ने अभिजीत से इस वीडियो के बारे में जानकारी प्राप्त करने हेतु संपर्क किया, तब उन्होंने बताया कि यह वीडियो जालना का है और वह इस जगह को अच्छे से पहचानते भी हैं क्योंकि वे भी जलाना से ही हैं। उन्होंने उस स्थान का एक और वीडियो साबुत के तौर पर 9 जुलाई, 2019 को ट्वीट किया है।
@mybmc proof that manhole video claimed to be of Chembur, is actually Jalna, Maharashtra. If Anyone has doubts about it, pls visit near SB high school, Jalna, Maharashtra and confirm it again. Credits of this video to my nephew Vedant Deshmukh who has recorded it on my request. pic.twitter.com/MDpnZTSo12
— Abhijit Deshmukh (@iabhijitdesh) July 9, 2019
इन दोनों वीडियो के स्थान में काफी समानता देखने को मिल रही है। वीडियो में दिख रहे कुछ स्थान जैसे कि शाश्वत हॉस्पिटल को गूगल अर्थ पर सर्च करने से हमने पाया कि यह अस्पताल जालना, महाराष्ट्र में मौजूद है। वायरल वीडियो और अभिजीत द्वारा प्राप्त वीडियो की समानता को नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है।
इस वीडियो को इंडिया टुडे समूह की न्यूज़ चैनल आज तक ने भी मुंबई के चेम्बूर का बताकर प्रसारित किया था। इंडिया टुडे ने इस वीडियो को चेम्बूर का बताते हुए एक लेख भी प्रकाशित किया था, बाद में उन्होंने लेख को अपडेट करते हुए इस घटना को जालना का बताया और इसके संदर्भ में एक तथ्य जांच लेख भी प्रकाशित किया।
निष्कर्ष के तौर पर, कई बड़े मीडिया संगठनो ने जिस वीडियो को मुंबई के चेम्बूर का बताकर प्रसारित किया था, दरअसल वह घटना महाराष्ट्र के जालना में हुई थी।
इस वीडियो को समान दावे के साथ फेसबुक पर भी साझा किया जा रहा है।
सत्ता को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता का कॉरपोरेट और राजनीति, दोनों के नियंत्रण से मुक्त होना बुनियादी ज़रूरत है. और ये तभी संभव है जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर ऑल्ट न्यूज़ को डोनेट करें.
बैंक ट्रांसफ़र / चेक / DD के माध्यम से डोनेट करने सम्बंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.