“शहीद के शव के पास बेठ कर बिलक बिलक कर रोते हुए😢 देखो योगी आदित्य नाथ को।” -इस संदेश के साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उर्फ अजय सिंह बिष्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर व्यापक रूप से शेयर हो रहा है। इस वीडियो में आदित्यनाथ, बिहार के राज्यपाल लालजी टण्डन के साथ हंसते हुए दिखते हैं।
शहीद के शव के पास बेठ कर बिलक-बिलक कर रोते हुए😢 देखो योगी आदित्य नाथ को
👇🏼👇🏼😡😡👇🏼👇🏼 @myogiadityanath pic.twitter.com/l4uyrdEoic— Purnchandra Padhi/Coco (@Cocopadhi) February 20, 2019
एक युवा कांग्रेस नेता ने 20 फरवरी की सुबह यह ट्वीट किया। फेसबुक पर कई व्यक्तिगत यूजर्स ने यह वीडियो इसी संदेश के साथ शेयर किया, जिससे संकेत मिलता है कि यह व्हाट्सएप्प पर भी वायरल है। एक पेज ‘ब्लफमास्टर मोदी’ जिसके 4,50,000 से ज्यादा फ़ॉलोअर्स हैं, और एक अन्य पेज ‘भक्तों के पापा’ द्वारा इसे पोस्ट किया गया है।
शहीद के शव के पास बेठ कर बिलक बिलक कर रोते हुए😢 देखो योगी आदित्य नाथ को…!
Posted by Bluffmaster Modi on Tuesday, February 19, 2019
ट्विटर पर भी यही कहानी है।
पुलवामा से संबंधित वीडियो नहीं
16-सेकेंड का यह वीडियो क्लिप, जिसमें यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, बिहार के राज्यपाल लालजी टण्डन के साथ मुंह दबाकर हंसते हुए दिखते हैं, वह पुलवामा हमले से संबंधित नहीं है। आदित्यनाथ, पुलवामा के शहीद को श्रद्धांजलि नहीं दे रहे थे, जैसा कि दावा किया गया। यह वीडियो, अक्टूबर 2018 में एनडी तिवारी के अंतिम संस्कार के दौरान शूट किया गया, जिनका उस वर्ष 18 अक्टूबर को निधन हो गया था।
अक्टूबर 2018 में तब यह वीडियो विवाद का कारण बना था और भाजपा को शर्मिंदा होना पड़ा था। पूर्व में, पीएम नरेंद्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार की हंसते हुए एक पुरानी तस्वीर को पुलवामा हमले के बाद ली गई हाल की तस्वीर के रूप में प्रसारित किया गया था।





