“कोई बताएगा 45 करोड़ रुपए पाकिस्तान को देने वाले शाहरुख खान ने शहीदों को क्या दिया है” -यह संदेश सोशल मीडिया में वायरल हुआ है जिसमें दावा किया गया है कि बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने पाकिस्तान को 45 करोड़ रुपये दान दिए थे। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस संदेश को फेसबुक और ट्विटर पर शेयर किया है।

इसी संदेश के एक दूसरे संस्करण में सुझाव दिया गया है कि शाहरुख खान जैसे लोगों पर एक ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ होना चाहिए, जिन्होंने सीआरपीएफ कर्मियों की शहादत पर एक शब्द भी नहीं कहा है।

2017 से प्रसारित गलत समाचार

ऑल्ट न्यूज़ को इंडिया टीवी का 2017 का एक प्रसारण मिला जिसमें इस दावे को पूर्व में ही खारिज किया गया था। इंडिया टीवी की प्रतिक्रिया में शाहरुख खान की मीडिया टीम ने भी खबरों के अनुसार, इन दावों को खारिज किया था। प्रतिक्रिया में कहा गया कि अफवाह आधारहीन हैं और इस अभिनेता ने पाकिस्तान में 2017 के कुख्यात तेल टैंकर विस्फोट के पीड़ितों को दान नहीं दिया है। यह तथ्य-जांच इस रूप में पूर्ण हुई कि सोशल मीडिया में वायरल दावा झूठा है।

पहले 2017 में, करांची-लाहौर हाईवे पर तेल टैंकर के पलटने और विस्फोट होने की खबरें सामने आई थीं। इस हादसे में 190 लोग मारे गए थे। फेसबुक और ट्विटर पर सोशल मीडिया यूजर्स यह आरोप लगाते हुए दावा करने लगे कि खान ने तेल टैंकर विस्फोट के पीड़ितों को 45 करोड़ रुपये की राशि दान की थी। साथ ही, इस दावे के लिए, पूर्व में यूजर्स ने इंडिया टीवी के प्रसारण का एक क्लिप किया हुआ संस्करण भी शेयर किया था।

 

পাকিস্তানকে 45 কোটি টাকা দিয়ে সাহায্য করেছে শাহরুখ খান
নিজের দেশে আজ অবধি 1 টাকাও দেয়নি
বলিউড থেকে সব জেহাদি গুলো কে বের করে দেয়া উচিত

Posted by Debabrata Goswami on Tuesday, 1 January 2019

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के विरुद्ध झूठे और दुर्भावनापूर्ण संदेश, पूर्व में कई मीडिया संगठनों द्वारा खारिज किए जाने के बावजूद, लगातार सोशल मीडिया में शेयर होते रहे हैं। निदेशक हंसल मेहता ने भी सोशल मीडिया में चलने वाली झूठी खबरों के बारे में ट्वीट किया है।

डोनेट करें!
सत्ता को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता का कॉरपोरेट और राजनीति, दोनों के नियंत्रण से मुक्त होना बुनियादी ज़रूरत है. और ये तभी संभव है जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर ऑल्ट न्यूज़ को डोनेट करें.

बैंक ट्रांसफ़र / चेक / DD के माध्यम से डोनेट करने सम्बंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.

About the Author

Jignesh is a writer and researcher at Alt News. He has a knack for visual investigation with a major interest in fact-checking videos and images. He has completed his Masters in Journalism from Gujarat University.