जैसे ही बारहवीं कक्षा के बोर्ड परीक्षार्थियों ने CBSE की नई शुरू की गई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली में कथित मार्किंग गड़बड़ी के बारे में चिंताएं उठानी शुरू कीं, वैसे ही इंटरनेट पर एक और समानांतर रुझान देखने को मिला: सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने मूल्यांकन प्रणाली का बचाव करते हुए और छात्रों से “व्यवस्था पर भरोसा रखने” का आग्रह करते हुए, लगभग एक जैसे वीडियो पोस्ट करने और मिलती-जुलती बातें दोहराने शुरू कर दिए.
इस साल पहली बार, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली शुरू की, जो एक डिजिटल मूल्यांकन तंत्र है जिसका उद्देश्य उत्तर पुस्तिकाओं को शारीरिक रूप से संभालने और जांचने की पारंपरिक प्रक्रिया को बदलना है. नई प्रणाली के तहत, आंसर शीट को स्कैन किया जाता है, एक केंद्रीकृत पोर्टल पर अपलोड किया जाता है, और CBSE प्लेटफॉर्म पर लॉग इन करने वाले परीक्षकों द्वारा डिजिटल रूप से मूल्यांकन किया जाता है. अंक सीधे सिस्टम में दर्ज किए जाते हैं, जिससे मैन्युअल रूप से अंक तालिका बनाने में होने वाली गलतियाँ कम होती हैं और मूल्यांकन प्रक्रिया सुव्यवस्थित होती है.
हालांकि, परिणाम घोषित होने के कुछ ही समय बाद, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेष रूप से X (पूर्व में ट्विटर), छात्रों की शिकायतों से भर गए, जिनमें मूल्यांकन प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए गए थे.
इन्हीं में एक थे वेदांत श्रीवास्तव, जिन्होंने दावा किया कि भौतिकी में अप्रत्याशित रूप से कम अंक प्राप्त करने के बाद, उन्होंने CBSE की पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के माध्यम से अपनी आंसर शीट की फ़ोटोकॉपी के लिए आवेदन किया था. उन्हें ये जानकर आश्चर्य हुआ कि बोर्ड द्वारा अपलोड की गई फ़िजिक्स की आंसर शीट उनकी अपनी नहीं थी. स्थिति को और बदतर बनाते हुए, उनकी पोस्ट देखने पर, दूरदर्शन समाचार के एंकर अशोक श्रीवास्तव ने व्यंग्यात्मक रूप से हिंदी में लिखा: “क्या पाकिस्तानी भी CBSE परीक्षा में शामिल हुए थे?!!”
पढ़ें: दूरदर्शन के एंकर ने CBSE मार्किंग की शिकायत उठाने वाले दिल्ली के छात्र को पाकिस्तानी कहा
तब से दर्जनों छात्रों ने आरोप लगाया कि उनकी आंसर शीट की स्कैन की गई कॉपियां धुंधली थीं, आंशिक रूप से गायब थीं, खाली पन्ने प्रदर्शित थे, या उन्हें पढ़ना मुश्किल था. कई छात्रों ने ये भी दावा किया कि सही MCQ प्रतिक्रियाओं को सिर्फ आंशिक अंक दिए गए, स्टेप मार्किंग को नजरअंदाज कर दिया गया, जवाब अनियंत्रित दिखाई दिए, और कुल मिलाकर स्कोर अपेक्षा से काफी कम थे.
बढ़ते आक्रोश और भ्रम के बीच, एक और दिलचस्प पैटर्न ऑनलाइन उभरने लगा.
विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अचानक सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के प्रधानाचार्यों, संकाय सदस्यों (शिक्षकों) और प्रशासकों के वीडियो की बाढ़ आ गई, जिनमें से कई वीडियो स्कूलों के आधिकारिक खातों के माध्यम से अपलोड किए गए थे. ये अजीब संयोग लग रहा था. इन वीडियोज़ में, स्कूल प्रशासकों ने बार-बार पारंपरिक पेपर-चेकिंग से डिजिटल मूल्यांकन में परिवर्तन को परीक्षा इकोसिस्टम को “आधुनिकीकरण” की दिशा में एक “महत्वपूर्ण कदम” बताया.
इन बयानों की भाषा, स्वर और संरचना में अनोखी समानताएं हैं, कई संस्थान OSM प्रणाली का बचाव करने और छात्रों से “प्रक्रिया पर भरोसा करने” का आग्रह करते हुए लगभग समान स्क्रिप्ट दोहराते हुए दिखे.
ऐसी ही एक पोस्ट दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), नेरुल, नवी मुंबई ने OSM रोलआउट को लेकर बढ़ती चिंताओं के जवाब में अपने ऑफ़िशियल फ़ेसबुक पेज पर अपलोड की थी. स्कूल ने मैन्युअल जांच से डिजिटल मूल्यांकन में बदलाव को “परीक्षा इकोसिस्टम को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम” बताया और मूल्यांकन प्रक्रिया में “मौलिक सुधार” सुनिश्चित करने के मकसद से इस बदलाव को “महत्वपूर्ण सुधार” के रूप में वर्णित किया.
पोस्ट में OSM के कथित लाभों पर प्रकाश डाला गया, जिसमें स्वचालित कुल गणना और प्रश्न-वार स्कोर मैपिंग शामिल है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि ये गणना पर्चियों और अंकों की ग़लत पोस्टिंग जैसी लिपिकीय गलतियों को ख़त्म कर देगा, जिन्होंने ऐतिहासिक रूप से मैन्युअल मूल्यांकन प्रणालियों को प्रभावित किया है.
छात्रों की डिजिटल उत्तर आंसर शीट में विसंगतियों के संबंध में बढ़ती चिंताओं को संबोधित करते हुए, स्कूल ने उनसे नहीं घबराने की अपील की. अभ्यास के अभूतपूर्व पैमाने को स्वीकार करते हुए – “विश्व स्तर पर लगभग 98 लाख आंसर शीट को डिजिटल किया गया” – बयान में यह माना गया कि “शुरुआती व्यावहारिक दिक्कतें” अपरिहार्य (तय) थीं, लेकिन छात्रों को आश्वासन दिया गया कि तकनीकी त्रुटियों के कारण किसी को भी नुकसान नहीं होगा.
पोस्ट में आगे कहा गया है कि CBSE शिकायतों को संबोधित करने में “अत्यधिक सक्रिय”, “सहानुभूतिपूर्ण” और “संवादात्मक” रहा है. इसका समापन छात्रों और अभिभावकों से “इन डिजिटल प्रगति को धैर्य के साथ अपनाने” और “सिस्टम पर भरोसा करने” का आग्रह करते हुए किया गया.
हालांकि, एक उल्लेखनीय विवरण सामने आया: स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा साइन करने के बजाय, बयान का श्रेय “सिटी कोऑर्डिनेटर CBSE” को दिया गया.

पोस्ट को फिलहाल पेज से हटा दिया गया है.
ये वीडियो समान रूप से परिचित टेम्पलेट का अनुसरण करते हैं. प्राचार्यों ने OSM रोलआउट को परीक्षा प्रक्रिया के विकास में एक “महत्वपूर्ण मील का पत्थर” के रूप में वर्णित करने से पहले नए शुरू किए गए मूल्यांकन तंत्र के बारे में छात्रों के “सवालों और चिंताओं” को स्वीकार करते हुए शुरुआत की.
ऑल्ट न्यूज़ को DPS नेरुल के बयान और कई स्कूलों के प्रिंसिपलों द्वारा अपलोड किए गए वीडियो के बीच आश्चर्यजनक समानताएं मिलीं, जिनमें से कई समान या लगभग समान स्क्रिप्ट से पढ़ते हुए दिखाई दिए. इनमें शामिल हैं:
3. Principal of New Ear School Baroda. #cbseosm #OSM pic.twitter.com/bb4Gypitpg
— Mohammed Zubair (@zoo_bear) May 29, 2026
2. के आर मंगलम वर्ल्ड स्कूल, जीके-II
Director Principal, K.R. Mangalam World School, GK-II. #CBSE #OSM pic.twitter.com/lRnlsnnkTU
— Mohammed Zubair (@zoo_bear) May 29, 2026
3. सर पदमपत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर, कानपुर
Principal – Sir Padampat Singhania education centre. #CBSE #OSM pic.twitter.com/4LheRiP65B
— Mohammed Zubair (@zoo_bear) May 29, 2026
Principal – Cygnus World School. pic.twitter.com/MmLhwEBLay
— Mohammed Zubair (@zoo_bear) May 29, 2026
5. DPS गांधीनगर
View this post on Instagram
6. CHIREC इंटरनेशनल स्कूल, कोंडापुर
Principal, CHIREC International School, Kondapur. pic.twitter.com/IRwP6kOqXe
— Mohammed Zubair (@zoo_bear) May 29, 2026
7. लक्ष्मीपत सिंघानिया अकादमी, कोलकाता
ज़यादातर वीडियो अब पेजों से हटा दिए गए हैं.
कई अन्य स्कूलों ने इसी तरह के वीडियो अपलोड किए, जिनमें शब्दशः नहीं तो काफी हद तक समान मैसेज थे. इनमें शामिल हैं:
- DPS सिलीगुड़ी
- भागीरथ रति माहेश्वरी विद्यापीठ
- विकास आवासीय विद्यालय, बरगढ़
- रेमल पब्लिक स्कूल, दिल्ली
- माइल्स ब्रोसन आवासीय विद्यालय, गुवाहाटी
- सीएम श्री स्कूल, रोहिणी
न सिर्फ स्कूलों के प्रिंसिपलों, बल्कि संकाय सदस्यों और छात्रों को भी कथित तौर पर ऐसे वीडियो बनाने और उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने का आदेश दिया गया था.

हालांकि, ऑल्ट न्यूज़ को स्वतंत्र रूप से स्कूलों को भेजे गए ऑफ़िशियल सर्कुलर नहीं मिल सका. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि उन्होंने “प्रिंसिपलों के लिए कंटेंट” नामक एक डॉक्यूमेंट की समीक्षा की थी, जिसमें कथित तौर पर तैयार किए गए बातचीत के पॉइंट और स्कूल प्रमुखों को ज़ोर से पढ़ने के लिए एक सुझाई गई स्क्रिप्ट शामिल थी. रिपोर्ट के मुताबिक, उस डॉक्यूमेंट के कंटेंट, विवादास्पद OSM रोलआउट के बचाव में अलग-अलग स्कूलों द्वारा अपलोड किए गए वीडियो में देखे गए मैसेज को बारीकी से प्रतिबिंबित करती है.
ऑल्ट न्यूज़ ने पहले भी इसी तरह के पैटर्न का डॉक्यूमेंटेशन किया है, जिसमें सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर कथित तौर पर PR एजेंसियों द्वारा प्रसारित स्क्रिप्ट का इस्तेमाल करके सरकारी नीति कथाओं को बढ़ाते दिखाई दिए थे. इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल के रोलआउट के बाद, कई इंफ्लुएंसर ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सहयोग से इसके लाभों को बढ़ावा देने वाले वीडियो प्रकाशित किए. सुप्रीम कोर्ट द्वारा अरावली पहाड़ियों की एक समान परिभाषा के लिए केंद्र सरकार के 100 मीटर ऊंचाई के फॉर्मूले को स्वीकार करने के बाद 2026 की शुरुआत में एक समान पैटर्न सामने आया था: कई एन्फ्लुएंसर्स रिपोर्ट करने के लिए आगे आए कि सत्तारूढ़ के पक्ष में कंटेंट तैयार करने के लिए भुगतान सहयोग के लिए एजेंसियों द्वारा उनसे संपर्क किया गया था. ऑल्ट न्यूज़ ने ऐसे कई इन्फ्लुएंसर का डॉक्यूमेंटेशन किया, जिन्होंने इस मुद्दे पर लगभग समान वीडियो अपलोड किए थे.





