सोशल मीडिया पर रेस्तरां में बैठे दो व्यक्तियों की अश्लील तस्वीर इस दावे के साथ शेयर की जा रही है कि वृद्ध शख्स राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का ‘प्रचारक दीपक मिश्रा है.’

पूरा कैप्शन है- “#गुफ़ापुत्रों ये देखिए #आरएसएस के प्रचारक #दीपक मिश्रा ये क्या कर रहे है .कहीं पर निगाहें,और हाँथ कहीं पे ये है #शाखा का असली #संस्कार यही है। ये लोग #चरित्र की बात करते हैं तो हंसी आती है!!”
इस फोटो को ट्विटर पर तेज़ी से वायरल किया जा रहा है और फे़सबुक पर भी कई लोग इसी दावे के साथ यह तस्वीर पोस्ट कर रहे हैं.
पोर्नोग्राफ़िक वीडियो
ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि यह फोटो एक पोर्नोग्राफ़िक वीडियो का स्क्रीनशॉट है. कुछ वेबसाइट्स ने दावा किया है कि यह पाकिस्तान का है.

इसी वीडियो के एक हिस्से में एक कोका कोला फ़्रिज है जिस पर उर्दू में टैगलाइन लिखी है, “मज़ा हर लम्हे का.”

‘कोका कोला पाकिस्तान’ की वेबसाइट के अनुसार यह 2016 में पाकिस्तान में लॉन्च किया गया कोका-कोला का स्लोगन है. नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट में इस प्रसिद्ध कंपनी के विज्ञापन में यह टैगलाइन देखी जा सकती है.

पाकिस्तान के ही अन्य कोका-कोला विज्ञापन के जिंगल में यह टैगलाइन सुना जा सकता है.
यानी, पाकिस्तान के एक पुराने पोर्नोग्राफ़िक वीडियो के स्क्रीनशॉट को इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि इसमें आरएसएस कार्यकर्ता दीपक मिश्रा है.





