सोशल मीडिया में गलत सूचनाओं को फैलानेवालों के लिए कश्मीर मुख्य विषय बन गया है। सोशल मीडिया में एक तस्वीर को इस दावे से प्रसारित किया गया है कि यह तस्वीर अनुच्छेद 370 पर भारत सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के बाद कश्मीर की हालिया स्थिति को दर्शाता है।

उपरोक्त ट्वीट को #28DaysOfKashmirShutdown के साथ पोस्ट किया गया था। समान तस्वीर व्हात्सप्प पर भी प्रसारित है। ऑल्ट न्यूज़ एप के उपयोगकर्ताओं ने इस तस्वीर के हालिया होने के दावे की पड़ताल करने के लिए हमसे अनुरोध किया है।

2013 की तस्वीर

गूगल पर एक आसान से रिवर्स सर्च से पता चला कि यह तस्वीर 2013 की है। यह सितंबर 2013 में श्रीनगर में एक आतंकवादी हमले से संबंधित था, जिसमें एक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का जवान शहीद हो गया था। ऑल्ट न्यूज़ को यह तस्वीर द इंडियन एक्सप्रेस के आर्काइव में प्राप्त हुई थी।

सितंबर 2013 की तस्वीर हाल ही में प्रसारित की गई है। ऐसे कई गलत दावों की ऑल्ट न्यूज़ ने पिछले महीने पड़ताल की थी, जो कश्मीर से संबन्धित थी।

असत्य
दावा:
कश्मीर में भारतीय सेना का अत्याचार

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है।

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें