“इतिहास में इतनी बेइज्जती किसी प्रधानमंत्री की नही हुई! क्या फीफा वालो ने भी पहचान लिया की कौन , क्या हे” इस संदेश के साथ सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में पीएम मोदी के साथ फीफा के अध्यक्ष जिएनी इन्फेंटिनो दिख रहे हैं और उनके हाथ में एक जर्सी है जिसपर ‘मोदी 420 लिविंग फुटबॉल फीफा’ लिखा हुआ देखा जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के दौरे पर जी-20 2018 सम्मेलन में हिस्सा लेने अर्जेंटीना गए थे, जिसका समापन समारोह 1 दिसम्बर को था। We Support Shehla Rashid ग्रुप में पोस्ट किये गए इस फोटो को 2500 से ज्यादा बार शेयर किया गया है, इस ग्रुप में 87 हजार से ज्यादा सदस्य है।

fake420modi
इसी तस्वीर को जुमला एक्सप्रेस नामक फेसबुक पेज ने इस संदेश के साथ पोस्ट किया है, “जिंदगी न्याय कर ही देती है। सही टी शर्ट दिया है। #Modi420″। इस रिपोर्ट के लिखे जाने तक पोस्ट को 4500 से ज्यादा बार शेयर किया जा चूका है। जुमला एक्सप्रेस पेज के 6 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

जिंदगी न्याय कर ही देती है। सही टी शर्ट दिया है। #Modi420 🤪

Posted by JumlaExpress on Sunday, 2 December 2018

फेसबुक पर यह तस्वीर इस दावे से वायरल है कि पीएम मोदी को फीफा के अध्यक्ष ने यह जर्सी उपहार में दिया है जिसपर ‘420’ लिखा हुआ है। ‘420’ या ‘चार सौ बीस’ को अक्सर फ्रॉड लोगों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इंडियन पिनल कोड के ‘सेक्शन 420’ में धोखाधड़ी, बेईमानी, फ्रॉड के सारे मामले आते हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने पीएम मोदी का मजाक उड़ाते हुए तस्वीर को शेयर किया है।

फोटोशॉप तस्वीर

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर फोटोशॉप की गई है, दरअसल यह जर्सी जिसपर G20 लिखा हुआ था उसे 420 कर पीएम मोदी को निशाना बनाने के लिए वायरल कर दिया गया।

जब हमने इस तस्वीर का गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया तो सर्च रिजल्ट में पीएम मोदी के सत्यापित फेसबुक पेज पर भी 1 दिसम्बर को पोस्ट की गई असली तस्वीर है। पीएम मोदी के पेज से तस्वीर को फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो को इस जर्सी के लिए धन्यवाद देते हुए पोस्ट किया गया है। उन्होंने लिखा है, “अर्जेंटीना आकर फुटबॉल के बारे में ना सोचना नामुमकिन है। अर्जेंटीना के खिलाड़ी भारत में बेहद चर्चित हैं। आज मुझे फीफा के प्रेसिडेंट जिएनी इनफैंटीनो ने जर्सी दी। इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।” (अनुवाद)

Impossible to come to Argentina and not think about football. Argentinian players are tremendously popular in India….

Posted by Narendra Modi on Saturday, 1 December 2018

यह पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी को निशाना बनाने के लिए फोटोशॉप तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया हो। हाल ही में पीएम मोदी के बगल में बैठी एक महिला के साथ फोटोशॉप तस्वीर वायरल हुई थी। गुजरात से विधायक जिग्नेश मेवानी ने भी पीएम मोदी को निशाना बनाते हुए फोटोशॉप तस्वीर ट्वीट किया था।

ग़लत
दावा:
पीएम मोदी को फीफा अध्यक्ष ने मोदी 420 लिखा हुआ जर्सी भेंट किया

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें