सोशल मीडिया पर एक वायरल हुआ है. इसमें एक अधेड़ उम्र का आदमी है जो एक मंदिर में शादी के जोड़े में दो लड़कियों के साथ नज़र आ रहा है. इसमें मौजूद दोनों लड़कियां कह रही हैं कि ये आदमी उनका पिता है जिसने उन्हें ज़हर देने की धमकी देकर शादी करने को जबरन राज़ी किया. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि पिता ने अपनी दो बेटियों से शादी कर ली. कटाक्ष करते हुए कहा जा रहा है कि ये लोग हिन्दू हैं इसीलिए किसी की भावनाएं आहत नहीं होंगी.
मोहम्मद तनवीर नाम के एक यूज़र ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, “एक बेटी की उम्र 20 तो दूसरी बेटी की उम्र 19 दोनो बेटियों से एक पिता ने जबरन शादी कर ली खैर ये पिता भी हिंदू हैं बच्ची भी हिन्दू हैं और अब ये पति पत्नी हैं अब किसी की भावनाएं आहत नहीं होंगी.” (आर्काइव लिंक)
एक बेटी की उम्र 20 तो दूसरी बेटी की उम्र 19 दोनो
बेटियों से एक पिता ने जबरन शादी कर ली खैर ये पिता भी हिंदू हैं बच्ची भी हिन्दू हैं और अब ये पति पत्नी हैं अब किसी की भावनाएं आहत नहीं होंगी pic.twitter.com/fRfqvMT8be— मोहम्मद तनवीर محمد تنوير (@Iam_TanvirMts) July 12, 2022
अनुष्का अंबेडकर नाम की यूज़र ने भी वीडियो ट्वीट करते हुए ऐसा ही दावा किया (आर्काइव लिंक)
एक बेटी की उम्र 20 तो दूसरी बेटी की उम्र 19 दोनो
बेटियों से एक पिता ने जबरन शादी कर ली खैर ये पिता भी हिंदू हैं बच्ची भी हिन्दू हैं और अब ये पति पत्नी हैं अब किसी की भावनाएं आहत नहीं होंगी pic.twitter.com/7d2BVAvsNX— ANUSHKAअम्बेडकर100K (@Anushka_INC) July 12, 2022
ट्विटर यूज़र जाबिर हुसैन ने भी इसी दावे के साथ वीडियो ट्वीट किया (आर्काइव लिंक)
एक बेटी की उम्र 20 तो दूसरी बेटी की उम्र 19 दोनो
बेटियों से एक पिता ने जबरन शादी कर ली खैर ये पिता भी हिंदू हैं बच्ची भी हिन्दू हैं और अब ये पति पत्नी हैं अब किसी की भावनाएं आहत नहीं होंगी @zehraavadh pic.twitter.com/ozb6eIWggg— Jabir Husain (@JabirHu77384802) July 12, 2022
ये वीडियो फ़ेसबुक और ट्विटर पर जमकर वायरल है.
फ़ैक्ट-चेक
जब हमने वायरल वीडियो के एक फ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च किया तो हमें ये वीडियो SATISH SINGH TV नाम के यूट्यूब चैनल पर मिला. इस वीडियो पर 1 लाख से ज्यादा व्यूज़ हैं. हमने देखा कि इस चैनल पर इस प्रकार के कई वीडियोज अपलोड किए गए हैं.
हमने इस चैनल को चलाने वाले सतीश सिंह से बात की. उन्होंने हमें बताया कि ऐसे वीडियोज़ स्क्रिप्टिड होते हैं और मनोरंजन के लिए बनाए जाते हैं. इस वीडियो के असल क्रियेटर वो नहीं हैं. इसके साथ ही उन्होंने हमें कुछ फेसबुक/यूट्यूब लिंक्स भी भेजे जिसमें इस तरह के वीडियोज़ अक्सर अपलोड किये जाते हैं. हमें उन्होंने वायरल वीडियो का भी एक लिंक भेजा जिसे Neha_Singh नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था. इसपर अबतक 8 लाख से ज्यादा व्यूज़ हैं.
इस चैनल को हमने खंगाला तो पाया कि एक ही जगह से ऐसे कई वीडियोज़ अपलोड किये गए हैं. वायरल वीडियो में मौजूद बैकग्राउंड (मंदिर), इस चैनल पर अपलोड किये गए अन्य वीडियोज़ (1, 2, 3, 4) में भी मौजूद हैं.

हमें वायरल दावे से मिलता एक दूसरा वीडियो इसी यूट्यूब चैनल पर मिला. इस वीडियो में डिसक्लेमर दिया गया है कि इसे बस मनोरंजन के लिए बनाया गया है.

कुल मिलाकर, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने स्क्रिप्टेड वीडियो को सच मानकर भ्रामक दावा किया कि पिता ने अपनी दो बेटियों से जबरन मंदिर में शादी कर ली.





