प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल चुनावों के लिए प्रदेश में हैं जहां वो भारतीय जनता पार्टी के प्रचार में व्यस्त हैं. इसी दौरान दो तस्वीरें इस दावे के साथ शेयर की जा रही हैं कि ये दोनों नेता प्रदेश के सोनागाछी इलाक़े में हैं जो कि एशिया का सबसे बड़ा रेड-लाइट इलाका है.

ज़्यादातर लोगों ने अमित शाह की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो एक गलियारे में है और वहां नेमप्लेट लगी हुई दिखती है जिसपर “रूम नंबर 13 सविता रानी सोनागाछी” लिखा हुआ है.

कई यूज़र्स ने ये तस्वीर फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी पोस्ट की है.

This slideshow requires JavaScript.

फ़ैक्ट-चेक

ये दोनों ही तस्वीरें एडिट की गयी हैं. अमित शाह ने ख़ुद ओरिजिनल तस्वीरें ट्वीट की थीं जिसमें से एक को एडिट कर उसपर सोनागाछी लिखा गया है. ओरिजिनल तस्वीर में ऐसी कोई नेमप्लेट नहीं मौजूद है.ये तस्वीर भबानीपुर में डोर-टु-डोर कैम्पेन के दौरान ली गयी थी.

न्यूज एजेंसी, यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (UNI) ने भी ये तस्वीर अपनी वेबसाइट पर अपलोड करते हुए लिखा, “केंद्रीय गृह मंत्री ने शुक्रवार को भवानीपुर में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में डोर-टू-डोर कैम्पेन किया।”

दूसरी तस्वीर भी एडिटेड है जिसमें ये दिखाने की कोशिश की जा रही है कि नरेंद्र मोदी वेश्यालय से निकल रहे हैं. इसकी ओरिजिनल तस्वीर भी नीचे दिखायी जा रही है.

इससे पहले भी ऑल्ट न्यूज ने अमित शाह से जुड़े गलत दावों पर रिपोर्ट पब्लिश की है. (पहली रिपोर्ट, दूसरी रिपोर्ट)


NDTV पर सोशल मीडिया का निशाना, लेकिन क्या उसने झूठ रिपोर्ट किया था?

ग़लत
दावा:
अमित शाह "सोनागाछी" में

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें