पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के कुछ दिनों बाद, तृणमूल कांग्रेस के सागरदिघी उम्मीदवार बायरन बिस्वास का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो चुनाव में हार स्वीकार करते नज़र आए. 

इस वीडियो को कई भाजपा नेताओं और समर्थक शेयर कर रहे हैं. इसमें बिस्वास को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र में हार रहा हूं. ज़ाकिर साहब जंगीपुर में हार रहे हैं. नूर आलम समसेरगंज में हार रहे हैं. हमारा अमीरुल फ़रक्का में हार रहा है… प्लीज़ मेरी गलतियों के लिए मुझे माफ करें.”

बंगाल बीजेपी के ऑफ़िशियल X हैंडल ने क्लिप शेयर करते हुए दावा किया कि सागरदिघी उम्मीदवार बायरन बिस्वास ने खुले तौर पर हार स्वीकार कर ली है और उन मौजूदा विधायकों के नाम बताए हैं जो हारने वाले हैं. (आर्काइव)

इस क्लिप को बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने भी इसी दावे के साथ शेयर किया. (आर्काइव)

वीडियो को शेयर करते वक्त यही दावा करने वाले अन्य लोगों में बंगाल भाजपा नेता देबजीत सरकार, कांग्रेस पदाधिकारी सोहोम बनर्जी, स्व-घोषित न्यूज़ आउटलेट न्यूज़ एरेना इंडिया और न्यूज़ अलज़ेब्रा और X हैंडल सैफ़रन स्वामी शामिल हैं.

This slideshow requires JavaScript.

कई मीडिया आउटलेट्स ने भी हेडलाइन/थंबनेल के साथ वीडियो रिपोर्ट पोस्ट की, जिसमें दावा किया गया कि बिस्वास ने हार स्वीकार कर ली है. इनमें ABP न्यूज़, ज़ी न्यूज़, टीवी 9 बांग्ला और बांग्ला हंट शामिल हैं. ABP न्यूज़ के चित्रा त्रिपाठी ने अमित मालवीय का पोस्ट चलाते हुए ये दावा किया. और दर्शकों से कहा, “जरा सोचिए कि रिज़ल्ट आने से ठीक पहले TMC के उम्मीदवारों की ओर से अपनी ही हार की भविष्यवाणी कर दी गई तो TMC के लिए सीधा संकेत क्या मिलता है.”

This slideshow requires JavaScript.

 

फ़ैक्ट-चेक

कई न्यूज़ रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिस्वास का शुक्रवार रात जंगीपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज में सुरक्षाकर्मियों के साथ टकराव हुआ था, जिसे फ़रक्का, समसेरगंज, सुती, रघुनाथगंज, जंगीपुर और सागरदिघी विधानसभा क्षेत्रों के लिए स्ट्रॉन्गरूम बनाया गया था. वायरल क्लिप उसी से संबंधित है.  

कीफ़्रेम पर रिवर्स इमेज सर्च करने से फ़ेसबुक पर इस वीडियो का एक लंबा वर्जन मिला, जिसे 25 अप्रैल, 2026 को मुर्शिदाबाद स्थित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म News24x7 Bangla द्वारा अपलोड किया गया था. अटैच कैप्शन में लिखा है: “निवर्तमान विधायक बायरन बिस्वास ने चरणों में कैमरे बंद करने के बार-बार लगाए गए आरोपों पर जंगीपुर स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर कड़ा गुस्सा व्यक्त किया.”

वीडियो में बिस्वास ने जंगीपुर में एक स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षा चूक का आरोप लगाया है. वो पहले बताते हैं कि मतदान केंद्र के गेट के बाहर कोई LCD स्क्रीन नहीं थी, जो पर्यवेक्षकों को स्थिति पर नज़र रखने की अनुमति देती. बिस्वास का दावा है कि अधिकारियों ने तब तक अपनी कार्रवाई में देरी की जब तक कि उन्होंने स्क्रीन की स्थापना के लिए उपखंड अधिकारी (SDO) से संपर्क नहीं किया, जो 30 मिनट के भीतर पूरा हो गया. 

इसके बाद TMC नेता ने CCTV कैमरों में गड़बड़ी की कई घटनाओं का आरोप लगाया. उनका कहना है कि कैमरे सुबह 11 बजकर 17 मिनट से लगभग 17 मिनट तक और फिर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से लगभग 20 मिनट तक काम नहीं कर रहे थे. बिस्वास ने तर्क दिया कि अगर ये बिजली कटौती के कारण होता, तो पूरा क्षेत्र प्रभावित होता. बिस्वास ने तर्क दिया कि ये महज एक “तकनीकी ग़लती” नहीं थी, जैसा कि अधिकारियों ने दावा किया था, बल्कि “दिल्ली की ग़लती” थी, जो एक साजिश का संकेत देती है.

बिस्वास आगे कहते हैं, “बंगाल में अब वोट की कोई ज़रूरत नहीं है. यहां अब चुनाव की कोई ज़रूरत नहीं है.”

जब एक रिपोर्टर ने पूछा, “आपको क्या आशंका है?” वो साफ व्यंग्य के साथ जवाब देते हैं, “मैं अपनी विधानसभा सीट हार रहा हूं. जाकिर साहब जंगीपुर में हार रहे हैं, नूर आलम समसेरगंज में हार रहे हैं, और हमारा अमीरुल फ़रक्का में हार रहा है. राज्य के बाकी हिस्सों के बारे में, मैं नहीं कह सकता. कैमक स्ट्रीट के लोगों को बेहतर जानकारी है, और केंद्र, निश्चित रूप से और भी ज़्यादा जानता है. मेरा नमस्कार, सर… अगर मैंने ग़लती की है तो प्लीज़ मुझे माफ कर दें.”

वो आगे कहते हैं, “मैं चाहता हूं कि बीजेपी जीते और सरकार बनाए; मैं चाहता हूं कि कांग्रेस जीते और सरकार बनाए; मैं चाहता हूं कि CPI (एम) जीते और सरकार बनाए… लेकिन ये निष्पक्ष रूप से किया जाना चाहिए. दीदी और अभिषेक निश्चित रूप से इस तरह की जबरदस्ती का समर्थन नहीं करते हैं. हमने बल का सहारा लेना या लूटपाट करना न तो सीखा है और न ही सिखाया है.”

इससे ये साफ होता है कि बायरोन बिस्वास की पत्रकारों के साथ बातचीत का एक हिस्सा उनके बयान को काट-छांट करके बिना किसी संदर्भ के शेयर किया जा रहा है.

कुल मिलाकर, ये दावा झूठा है कि निवर्तमान विधायक और TMC के सागरदिघी उम्मीदवार बायरोन बिस्वास ने पहले ही हार मान ली है. वायरल वीडियो को क्लिप किया गया है और बिना किसी संदर्भ के शेयर किया जा रहा है.

वर्गीकरण करना कठिन

There is insufficient information to make a definitive determination.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें